फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students who made place in second cut off deposited fees

मिशन एडमिशन : दूसरी कट ऑफ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने जमा कराई फीस

Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students who made place in second cut off deposited fees
हिंदू महाविद्यालय में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थियों की काउंसलिंग करते प्राचार्य डॉ. बीके गर? - फोटो : Sonipat
महाविद्यालयों में लगी दूसरी कट ऑफ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी शुक्रवार को फीस जमा करवाने के लिए कॉलेज पहुंचे। दूसरी कट ऑफ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थी समय रहते फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करना चाहते हैं। यही कारण है कि महाविद्यालयों में फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

पहली कट ऑफ में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों ने दाखिला सुनिश्चित करवाने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। यही कारण रहा कि फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि दो बार बढ़ाने के बावजूद 30 से 40 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थीं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा 22 सितंबर की देर शाम जारी की गई दूसरी कट ऑफ में बेहद कम बच्चों को शामिल किया गया। 23 सितंबर को राजकीय अवकाश के चलते फीस जमा करने की प्रक्रिया बाधित रही। शुक्रवार को कॉलेज खुलते ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी फीस जमा करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अब ओपन काउंसिलिंग का इंतजार
पहली कट ऑफ में स्थान बनाने से वंचित रहे विद्यार्थियों को दूसरी कट ऑफ से आस थी। दूसरी कट ऑफ में बेहद कम बच्चों का नाम आने से काफी विद्यार्थियों को मायूसी ही मिली। महाविद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अब 28 सितंबर को शुरू होने वाली ओपन काउंसिलिंग से ही आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा दूसरी कट ऑफ 22 सितंबर को जारी कर दी थी। वीरवार को राजकीय अवकाश था। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित है। यही कारण है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे और फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी कट ऑफ में भी नहीं आया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। वे 28 सितंबर को ओपन काउंसिलिंग में दाखिला ले सकते हैं।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed