फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students of PM Shri Vidyalaya showed their strength in sports.

Sonipat News: पीएमश्री विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दम

Thu, 05 Feb 2026 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Students of PM Shri Vidyalaya showed their strength in sports.
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता के द
सोनीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स डे पर शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान की ओर से सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला सहायक परियोजना संयोजक अमित भनवाला ने बताया कि प्रतियोगिताओं में जिले के 11 पीएमश्री राजकीय विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर चयनित 44 विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


दो चरणों में संपन्न हुईं आठ खेल स्पर्धाएं

कक्षा छठी से 8वीं तक की खेल प्रतियोगिताओं का परिणाम

100 मीटर दौड़ में पीएमश्री राजकीय विद्यालय, दातौली की रिया व बड़ौली से लक्ष्य ने पहला स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में बेगा स्कूल की तनीषा व अकबरपुर बारोटा से अनिकेत राज प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में बेगा की अवनी व अकबरपुर बारोटा से अंशुल प्रथम रहे। डिस्कस थ्रो में मुरथल की कुसुम व गढ़ी उजाले खां से वंश प्रथम रहे तो ऊंची कूद में सोनीपत की आराधना व छतेहरा से प्रिंस प्रथम रहे। लंबी कूद में दातौली की विधि व छतेहरा से प्रिंस प्रथम रहे। रिले दौड़ 4100 मीटर में दातौली से साक्षी, राधिका, रानी, मानवी व लड़कों में रजत, मनीष, शिवम, कनिश प्रथम रहे। गोला फेंक में मुरथल की मोहिनी व खरखौदा से सिद्धार्थ प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 9वीं से 12वीं तक की खेल प्रतियोगिताओं का परिणाम

100 मीटर दौड़ में बड़ौली स्कूल की काजल व छतेहरा का पीयूष प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में छतेहरा की रुचिका व इसी विद्यालय से सुजीत प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में दातौली स्कूल की नेहा व इसी विद्यालय से रोहित प्रथम रहे। डिस्कस थ्रो में गढ़ी उजाले खां स्कूल की पलक व इसी विद्यालय से विनय प्रथम रहे। ऊंची कूद में खरखौदा से ऊषा व दातौली से पिंटू प्रथम रहे। लंबी कूद में खरखौदा स्कूल से संध्या व दातौली से साहिल प्रथम रहे। रिले दौड़ 4100 मीटर में दातौली से प्रिया, नेहा, वंशिका, तन्नु व लड़कों में हिमांशु, अजय, आकाश, अंकित प्रथम रहे। गोला फेंक में गढ़ी उजाले खां से हिमांशु सैनी व खरखौदा से खुशी प्रथम रहे।

खेलों से निखरता आत्मविश्वास : कृष्णा खत्री

जिला परियोजना संयोजक कृष्णा खत्री ने कहा कि परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति भी जागरूक करना है। जिले के खिलाड़ी पहले ही राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता के द

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता के द

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता के द

फोटो : सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता के द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed