{"_id":"65b2901da3be542e4e08c28b","slug":"students-of-hindu-girls-college-dominated-the-district-level-science-exhibition-sonipat-news-c-197-1-snp1002-112859-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिंदू कन्या महाविद्याल की छात्राएं छाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिंदू कन्या महाविद्याल की छात्राएं छाईं
Thu, 25 Jan 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता रोहतक स्थित महिला पीजी महाविद्यालय में 24 जनवरी को आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में रसायन व कंप्यूटर की छात्राओं अंशुल व सुष्मिता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कृषि क्रांति पर आधारित माॅडल प्रस्तुत किया था। रसायन विभाग की छात्राएं प्रियंका व भूमिका ने भविष्य की ग्राफीन जीवन-रेखा और कंप्यूटर विभाग से अंजलि व हर्षिता ने आईओटी - स्मार्ट सेफ्टी हेलमेट का भविष्य विषय पर माॅडल प्रस्तुत किया। इसे खूब सराहना मिली। प्राचार्य डाॅ. रचना गुप्ता ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से देश में कृषकों काे नई उंचाइयों पर पहुंचाया जा सकता है। वनस्पति विभाग की छात्राओं का माॅडल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।
विज्ञापन