फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Students made various artefacts by melting paper

Sonipat News: छात्राओं ने कागज को गलाकर बनाई विभिन्न कलाकृतियां

Wed, 20 Mar 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Mar 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Students made various artefacts by melting paper
खरखौदा के कन्या महाविद्यालय में आयोजित पेपरमेशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। स्रोत : म
खरखौदा। कन्या महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस की यूनिट एक व दो की स्वयंसेविकाओं ने पेपरमेशी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने कागज को गला कर उनके माध्यम से विभिन्न आकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कागज की लुगदी में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर गोंद के सहारे कृतियां बनाकर धूप में सुखाने के बाद चित्रकारी उकेरी। प्रतियोगिता में कप, ट्रे, भगवान गणेश, कृष्ण, भालू, प्लेट, मटकी अनेक कलाकृतियां बनाई गई।
विज्ञापन

डाॅ. सुषमा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखना व छात्राओं के हुनर को पहचानना है। सामाजिक विज्ञान विभाग की तरफ से तनाव प्रबंधन को लेकर एक व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। प्राचार्य डाॅ. वीरेंद्र दहिया ने छात्राओं को इस प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लेते रहने को प्रेरित किया। इस दौरान डाॅ. योगिता मलिक, डाॅ. सुमिता, डाॅ. पूनम यादव, डाॅ. सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed