{"_id":"615ca0038ebc3ea78043b20c","slug":"students-did-not-get-from-class-6th-to-8th-leave-was-done-ahead-of-time-sonipat-news-rtk626163165","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठी से 8वीं कक्षा तक नहीं मिले विद्यार्थी, समय से पहले ही कर दी थी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठी से 8वीं कक्षा तक नहीं मिले विद्यार्थी, समय से पहले ही कर दी थी छुट्टी
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज बाजिदपुर-सबोली स्कूल में बैठक के दौरान स्टाफ को शिक्षा का
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्कूलों में शिक्षा का माहौल सुधारने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी निरंतर प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में डीईओ प्रोमिला भारद्वाज ने मंगलवार को राई खंड के गांव बाजिदपुर-सबोली स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में कई खामियां मिलीं। इस पर डीईओ ने स्कूल के मुख्याध्यापक व अन्य स्टाफ सदस्यों को फटकार लगाई। साथ ही स्कूल में शिक्षा का माहौल सुधारने के निर्देश दिए। स्कूल में अध्यापकों ने मुख्याध्यापक पर वेतन रोकने व छुट्टी न देने के आरोप लगाए। इस पर डीईओ ने मुख्याध्यापक से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा।
डीईओ प्रोमिला भारद्वाज ने मंगलवार को राई खंड के गांव बाजिदपुर-सबौली के राजकीय उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, राई गीता भी उनके साथ मौजूद रहीं। डीईओ टीम के साथ सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूल में पहुंचीं। जहां छठी से आठवीं कक्षा तक कोई भी विद्यार्थी नहीं था। इस बारे में मुख्याध्यापक चांद किशोर से पूछा तो उन्होंने कहा कि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा चल रही है। जिस कारण अन्य कक्षाओं की छुट्टी की गई है।
बच्चे को साथ लेकर आई थी अध्यापिका
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि स्कूल मेें एक अध्यापिका अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को साथ लेकर आई हुई है और बच्चों को पढ़ा रही है। इस बारे में पूछने पर अध्यापिका ने कहा कि घर पर बच्चे को रखने वाला कोई नहीं है। इसके लिए छुट्टी के लिए आवेदन किया था, लेकिन मुख्याध्यापक ने फाइल आगे नहीं भेजी।
विज्ञापन
अगस्त का रोक रखा है वेतन
स्कूल में अध्यापकों ने कहा कि उनका अभी तक अगस्त का भी वेतन नहीं मिला है। इस बारे में मुख्याध्यापक से पूछा गया तो उन्होंने अध्यापकों द्वारा डायरी मेंटेन न रखने की बात ही। डीईओ ने डायरी की जांच की तो वह दुरुस्त मिली। इसके बाद डीईओ ने पूरे स्टाफ की बैठक बुलाई और स्कूल में शिक्षा का माहौल सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्याध्यापक को वेतन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने, छुट्टी की फाइल उच्चाधिकारियों के पास भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल मेें अव्यवस्थाओं का माहौल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में कोई लापरवाही मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
बाजिदपुर-सबोली के राजकीय उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां कई खामियां मिलीं। अध्यापकों का वेतन रोका गया था, महिला को उसके बच्चे की देखभाल के लिए छुट्टी नहीं दी जा रही थी। स्कूल में छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की समय से पहले छुट्टी कर दी गई थी, जिस पर मुख्याध्यापक से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है और स्कूल में शिक्षा का माहौल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
- प्रोमिला भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत