फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student was murdered due to scuffle in class, six arrested

Sonipat News: कक्षा में हाथापाई की रंजिश में की थी छात्र की हत्या, छह काबू

Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Student was murdered due to scuffle in class, six arrested
सोनीपत के गांव जुआं में छात्र की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
सोनीपत। गांव जुआं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक के बाहर दसवीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार व डंडे से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत छह को काबू किया है। इनमें पांच नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहीं गिरफ्तार युवक को एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जुआं निवासी मोहित पर चाकू से हमला करने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि छात्र ने सहपाठियों से हाथापाई की थी। इसी रंजिश रखते हुए वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


गांव जुआं निवासी संदीप ने 17 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उनका चचेरा भाई अक्षित (16) गांव के राजकीय स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल से बाहर आने पर कुछ लड़कों ने उसे घेर कर डंडे से पिटाई करने के बाद धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। उसके भाई की गर्दन, छाती व सिर पर 10 से अधिक वार किए थे। इसके चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनके चचेरे भाई को मृत घोषित कर दिया था। अक्षित के साथ घटना से तीन दिन पहले कक्षा में कहासुनी हुई थी। इसकी रंजिश में वारदात की गई है। आरोपियों में दो सगे भाई समेत पांच को नामजद किया था। मामले में अब जांच अधिकारी एएसआई मनोज की टीम ने गांव जुआं के मोहित समेत छह को काबू किया है। मामले में पांच नाबालिग शामिल है। उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं छात्र पर चाकू से हमला करने के आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


कक्षा में कहासुनी के बाद हुई थी हाथापाई

मोहाना थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि तीन नाबालिग के साथ छात्र अक्षित की गाली-गलौज को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस पर अक्षित की उनसे हाथापाई हो गई थी। इसी बात की रंजिश को रखते हुए वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले में मुख्य आरोपी मोहित से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

गांव जुआं के स्कूल के बाहर दसवीं कक्षा के छात्र की धारदार हथियार व डंडे से हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत छह को काबू किया है। मामले में पांच नाबालिग बाल सुधार गृह भेज दिए है। मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।-इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed