{"_id":"b28b04ee2ba23887fc5e115bd987e695","slug":"student-agitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
student agitation
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी वर्ष अपना सेशन शुरू करने वाले बीएड छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को लघु सचिवालय पहुंच विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने मौजूदा सत्र को एक साल का करने की मांग के साथ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने डीसी को शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांग के बारे में बताया। डीसी ने भी बात को सुनने के बाद सरकार के पास उनका ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया।
बीएड कॉलेज के कई छात्र-छात्राएं शुक्रवार को लघु सचिवालय में इकट्ठा हुए थे। छात्रों ने इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। छात्रों ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 से 2017 के सेशन में बीएड में दाखिला लिया था। हालांकि उनसे पहले के सत्र में बीएड सिर्फ एक वर्ष की थी और अब आने वाले सत्र के लिए भी बीएड को एक वर्ष किया जा रहा है। छात्रों ने बताया कि अगर अगला सेशन भी एक वर्ष का किया जा रहा है, तो हमारे मौजूदा सेशन को भी एक ही वर्ष का किया जाए या फिर उन्हें सरकार की तरफ से फीस माफी और नौकरी में छूट जैसी सुविधा मिले। क्योंकि अन्य बीएड छात्रों के मुकाबले उनका एक वर्ष अधिक बर्बाद होगा।
एसडीएम को किया मना, डीसी को पहचाना नहीं
ज्ञापन देने लघु सचिवालय में पहुंचे छात्रों के लिए लघु सचिवालय में अजीब स्थिति बन गई थी। हुआ यूं कि जब छात्र सचिवालय पहुंचे तो कुछ ही देर में एक प्रतिनिधिमंडल डीसी राजीव रतन से मिलने के लिए डीसी कार्यालय में पहुंचा। यहां पर डीसी मीटिंग में व्यस्त थे तो प्रतिनिधिमंडल वापस आ गया। इसके बाद एसडीएम निशांत यादव ज्ञापन लेने के लिए नीचे पहुंचे, लेकिन छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन देने से मना कर दिया। छात्रों की जिद्द थी कि डीसी को ही ज्ञापन दिया जाएगा। कुछ ही देर में डीसी नीचे आए थे, लेकिन छात्रों में से किसी ने उन्हें नहीं पहचाना। इस पर डीसी ने स्वयं छात्रों को कहा कि बातचीत करनी है कुछ। लेकिन छात्र तब भी कुछ समझ नहीं पाए। इसके बाद डीसी गाड़ी में बैठ गए, हालांकि चंद सेकंड में ही डीसी गाड़ी से बाहर निकले और फिर से छात्रों से पूछा कि आप लोगों ने बातचीत करनी है ज्ञापन देना है। इसके बाद ही कुछ छात्र डीसी के पास पहुंचे और ज्ञापन दिया।