{"_id":"5d697f908ebc3e012e1f2743","slug":"strike-sonipat-news-rtk514986351","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में डॉक्टरों ने दो घंटे तक रखी हड़ताल, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में डॉक्टरों ने दो घंटे तक रखी हड़ताल, मरीज रहे परेशान
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में ओपीडी शुरू होने के बाद डिस्पेंसरी के बाहर लगी मरीजों की लाइन
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने दो घंटे तक ओपीडी बंद रखी। जिसके चलते अस्पताल में सुबह आठ से 10 बजे तक इलाज नहीं मिलने के कारण मरीज व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि सरकार की ओर से डॉक्टरों की मांगों का समाधान किया जाए। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते उन्हें परेशानी होती है।
अस्पताल में डॉक्टरों का कहना था कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी है। सरकार खाली पदों को नहीं भर रही। मरीजों की लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार डॉक्टरों की अनदेखी कर रही है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सीएम मनोहरलाल से एक माह पहले मिला था। उस दौरान सीएम ने उनकी मांगों को मान लिया था, उसके बाद भी एसीएस के पास फाइल अटकी हुई है। अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो रविवार को रोहतक में बैठक करके आगामी निर्णय लिया जाएगा। एसोसिएशन के आह्वान पर ही दो घंटे की पैन डाउन हड़ताल रखी गई।
हड़ताल के चलते ओपीडी शुक्रवार सुबह दो घंटे तक बंद रही। अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीज व उनके तीमारदार डॉक्टरों के आने का इंतजार करते रहे। मरीज ओपीडी में इलाज के लिए भटकते रहें। दो घंटे तक ओपीडी बंद रहने से मरीज की भीड़ लग गई। समय पर इलाज नहीं मिलने के कई मरीज प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराने के ञलिए मजबूर हुए। सुबह 10 बजे के बाद हड़ताल के समाप्त होने के बाद डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं शुरू की। अस्पताल में पहुंचे मरीजों का कहना है कि सरकार की ओर से डॉकब्टरों की मांगों का समाधान कर देना चाहिए। अगर डॉक्टर लंबी हड़ताल पर गए तो उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी।