फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   strike

निगम कर्मियों की हड़ताल दो दिन बढ़ी, शहर में सफाई व्यवस्था ठप, ग्रामीण सफाई कर्मियों ने निकाला जुलूस

Fri, 30 Aug 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
strike
नगर निगम कार्यालय के गेट पर सफाई व अग्निशमन कर्मियों को संबोधित करते सीटू के राज्य सचिव आनंद शर्? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर निगम के 700 से ज्यादा सफाई, फायर व अन्य कर्मियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। सरकार की ओर से मांगे नहीं मानने पर हड़ताल को 31 अगस्त तक बढ़ाया गया। वहीं शहर में सफाई व्यवस्था भी ठप रही। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। उधर, लघु सचिवालय से नगर निगम कार्यालय तक ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से जुलूस निकाला और नगर निगम के गेट पर धरने दे रहे कर्मियों को समर्थन दिया। दूसरी ओर निगम के जन सुविधा केंद्र में अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशान होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन भी नगर निगम में नागरिक सुविधा केंद्र पर ताला लटका रहा। जिस कारण वीरवार को भी प्रोपर्टी टैक्स, डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य कार्य नहीं हो पाए। अपने विभिन्न प्रकार के कार्य करवाने के लिए लोग दिन भर भटकते रहे, लेकिन काम नहीं हो पाए। जिस कारण उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी हैं। विभिन्न चौक-चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे रहे हैं। हालांकि बुधवार को पुलिस सुरक्षा में कूड़े के ढेरों को प्वाइंटों से उठाया गया था। वीरवार को कूड़े का उठान नहीं हो पाया। शहर में रास्तों पर सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों की ओर से सफाई का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा। अधिकारियों का कहना है कि शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-लोगों को ये दिक्कतें आ रहीं
-नागरिक सुविधा केंद्र पर ताला लटका है। प्रोपर्टी टैक्स, डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। लोग दिन भर भटकते रहे, लेकिन काम नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
लघु सचिवालय पर हड़ताल के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता राजेश कुमार तथा संचालन सतवीर सिंह ने किया। धरना स्थल पर अपनी मांगों को मनवाने के लिए सरकार के नाम नायब तहसीलदार बलवान सिंह को भी ज्ञापन सौंपा। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय से नगर निगम कार्यालय तक जुलूस निकाला और निगम के गेट पर धरने पर बैठे सफाई व अग्निशमन कर्मियों को समर्थन किया। इस दौरान यूनियन के प्रधान देवेंद्र, सचिव राजेश रसोई, सतबीर सिंह, बलराज, निहाल सिंह, सीटू के राज्य सचिव आनंद शर्मा, जिला उपप्रधान टेकराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

धरने पर नगरपालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के उप प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में उनकी सभी मांगों को पूरा करने की बात कही थी। लेकिन पांच साल में सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। राज्य कमेटी के आह्वान पर हड़ताल को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। इस दौरान स्थानीय प्रधान अजीत रिढलान, बलराज, राजू खत्री, संदीप, सुंदर सैनी, अमित दहिया, राममेहर शर्मा, आनंद शर्मा, सुनिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed