फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   strike

नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, पुलिस की निगरानी में उठाए गए कूड़े के ढ़ेर

Thu, 29 Aug 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
strike
शहर के एटलस रोड पर जेसीबी मशीन से कूड़ा उठाते ठेका कर्मी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर निगम के 700 से ज्यादा सफाई, फायर व अन्य कर्मियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान उन्होंने नगर निगम गेट पर धरना दिया, इसके बाद शहर में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर पुलिस की निगरानी में ठेका कर्मियों ने शहर से कूड़ा उठाया, जिससे लोगों को कूड़े की वजह से परेशानी नहीं हो। कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण निगम के जन सुविधा केंद्र में अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशान होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में हड़ताली कर्मियों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए जुलूस भी निकाला। वहीं शहर के सभी प्वाइंटों से पुलिस बल की मौजूदगी में कूड़ा उठाया गया। निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे नगर पालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के उप प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में उनकी सभी मांगों को पूरा करने की बात कही थी। लेकिन पांच साल में सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। जबकि सर्व कर्मचारी संघ सरकार को उनके द्वारा किए गए वादों को याद दिलाता रहा। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को सीएम मनोहर लाल व संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई थी। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना गया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी। इस दौरान अजीत, प्रधान बलराज, राजू खत्री, संदीप, सुंदर सैनी, अमित दहिया, राममेहर शर्मा, आनंद शर्मा, सुनिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की यह हैं मांगें
-कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें।
-पंजाब के समान वेतनमान लागू करें।
-एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करें
-एचआरए में बढ़ोतरी कर बकाया एरियर का भुगतान करें
-जनस्वास्थ्य विभागों में आउटसोर्सिंग व निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाएं
-ठेका कर्मचारियों को सीधे विभागों में रखा जाए।
-अनुबंधितों को समान काम समान वेतन दें।
---
पब्लिक के काम रुके, निराश होकर लौट रहे लोग
कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन भी नगर निगम में नागरिक सुविधा केंद्र पर ताला लटका रहा। जिस कारण बुधवार को भी प्रोपर्टी टैक्स, डोमिसाइल, जति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य कार्य नहीं हो पाए। अपने विभिन्न प्रकार के कार्य करवाने के लिए लोग दिन भर भटकते रहे, लेकिन काम नहीं हो पाए। जिस कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed