फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strictness in Municipal Corporation: Building inspector chargesheeted, action decided against advocate

नगर निगम में सख्ती : भवन निरीक्षक चार्जशीट, पैरोकार पर कार्रवाई तय

Thu, 11 Dec 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Strictness in Municipal Corporation: Building inspector chargesheeted, action decided against advocate
फोटो 15: सोनीपत में रेलवे रोड ​​स्थित नगर निगम कार्यालय। संवाद
सोनीपत। नगर निगम में कामकाज में सुस्ती और शिकायतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आयुक्त हर्षित कुमार ने सख्ती शुरू कर दी है। उन्होंने दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। इसमें भवन निरीक्षक दलबीर को रूल-7 के तहत चार्जशीट किया गया है जबकि कौशल रोजगार योजना के तहत तैनात पैरोकार सोनू के खिलाफ कारण बताओ नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


नगर निगम में हाल ही में विभिन्न शिकायतों के आधार पर आयुक्त हर्षित कुमार ने फील्ड में निरीक्षण किया। इस दौरान संज्ञान में आया कि निरीक्षक दलबीर के क्षेत्र में कई व्यावसायिक भवन बिना किसी अनुमति के निर्माणाधीन थे फिर भी न कोई कार्रवाई हुई और न ही नोटिस जारी किए गए। नियमों के बावजूद इन भवनों की रिपोर्ट न भेजना और वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत न कराना गंभीर चूक मानी गई।
विज्ञापन

पैरोकार सोनू पर खरखौदा नगर पालिका से जुड़े कई मामलों में कमजोर पैरोकारी, दूसरे पक्ष से मिलीभगत और निकाय को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। शिकायतों के अनुसार कई मामलों में सोनू ने संबंधित अधिकारियों को समय पर अपडेट नहीं दिया जिससे निकाय को प्रतिकूल निर्णयों का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जांच में उनके आचरण को जिम्मेदारी के विपरीत, हितों के प्रतिकूल पाया गया है। नोटिस का जवाब बुधवार तक जमा कराना था लेकिन वह अपना पक्ष रखने में विफल रहे हैं। ऐसे में वीरवार को उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट
ग्रैप-3 के बाहर ताले बंद, अंदर निर्माण

ग्रैप-3 की पाबंदियों के दौरान भी दलबीर के क्षेत्र में कुछ व्यावसायिक भवनों में बाहर से ताले बंद कर अंदर निर्माण कार्य जारी पाया गया। आयुक्त ने मौके पर जाकर कई ताले खुलवाए जहां नियमों की खुलेआम अवहेलना देखी गई। निगम प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की लापरवाही अनधिकृत निर्माणों को बढ़ावा देती है। इसलिए इस मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है। इसी आधार पर आयुक्त हर्षित कुमार ने रूल-7 में चार्जशीट जारी की है। दलबीर से लिखित जवाब मांगा जाएगा और आगे कार्रवाई की जाएगी।




इंसेट
लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च है। मिलीभगत या लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। भवन निरीक्षक दलबीर को रूल-7 के तहत चार्जशीट किया गया है। पैरोकार सोनू के खिलाफ भी जांच के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। भविष्य में भी किसी अनियमितता पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed