फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strict action should be taken in murder case of old woman: Sonia

वृद्धा की हत्या मामले में सख्त कार्रवाई हो : सोनिया

Mon, 17 Jun 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken in murder case of old woman: Sonia
फोटो 17- सोनीपत के खरखौदा थाना पहुंची राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल थाना प्
खरखौदा(सोनीपत)। गांव बिधलान में 14 जून की रात जमीन को लेकर 60 वर्षीय एक महिला की हत्या करने के मामले को संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल सोमवार को खरखौदा थाना पहुंचीं। उन्होंने बुजुर्ग महिला की हत्या को लेकर दर्ज एफआईआर की जांच की। थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया किया है। दो अन्य को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान पुलिस क्राइम एसीपी विरेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोनिया अग्रवाल ने थाना प्रबंधक को निर्देश दिए कि हत्या मामले में पुलिस गिरफ्त से बाहर दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। जांच के दौरान सामने आया कि मामले में नामजद मोहित पहले भी हत्या की कोशिश के मामले सहित चार मामलों में नामजद रहा है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।
विज्ञापन

वाइस चेयरपर्सन ने मृतक महिला के बेटे से फोन पर बात की और उन्हें जल्द न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर पुलिस थाना प्रबंधक अंकित कुमार, एएसआई वीरपाल, एएसआई विजय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 17- सोनीपत के खरखौदा थाना पहुंची राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल थाना प्

फोटो 17- सोनीपत के खरखौदा थाना पहुंची राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन सोनिया अग्रवाल थाना प्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed