फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Street light bills have not been paid for a year

Sonipat News: एक साल से नहीं भरा स्ट्रीट लाइटों का बिल, नगर परिषद पर 4.32 करोड़ बकाया

Fri, 16 Oct 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Street light bills have not been paid for a year
फोटो - जींद रोड पर लगी हुई स्ट्रीट लाइटें। संवाद
गोहाना। शहर की सड़कों और गलियों को रोशन करने वाली स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल का नगर परिषद ने करीब एक साल से भुगतान नहीं किया है। इस कारण नगर परिषद पर बिजली निगम का करीब 4.32 करोड़ रुपये बकाया हो गया है।
विज्ञापन

बकाया राशि की वसूली के लिए बिजली निगम ने अब सख्ती शुरू कर दी है। इसके लिए नगर परिषद सचिव के नाम नोटिस जारी कर एक सप्ताह में बिल जमा कराने के निर्देश दिए हैं। भुगतान न होने पर शहर की स्ट्रीट लाइटों के बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में सड़कों और गलियों को रोशन करने के लिए 12,000 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। इन लाइटों के बिजली बिल का भुगतान लंबे समय से न होने के कारण बकाया राशि बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार स्ट्रीट लाइटों का कुल बिजली बिल 5.46 करोड़ रुपये बना था। इसमें से 1.14 करोड़ रुपये पालिका शुल्क के रूप में कम कर दिए गए। इसके बाद भी नगर परिषद पर 4.32 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण निगम अधिकारियों ने अब वसूली के लिए नोटिस जारी किया है।
एक सप्ताह का दिया समय, भुगतान नहीं हुआ तो कटेंगे कनेक्शन :
बिजली निगम के एसडीओ रोहित यादव ने नगर परिषद सचिव को भेजे नोटिस में बकाया बिल का भुगतान करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं कराई गई तो स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इससे त्योहारी सीजन में रात के समय शहर की सड़कों और गलियों में अंधेरा छाने की आशंका है। अब देखना होगा कि नगर परिषद निर्धारित समय में बकाया राशि जमा कराती है या निगम को कनेक्शन काटने की कार्रवाई करनी पड़ती है।
स्ट्रीट लाइटों के लिए जारी किए हैं 60 कनेक्शन :
बिजली निगम ने शहर में स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए नगर परिषद को 60 बिजली कनेक्शन जारी किए हैं। बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें सीधे बिजली के खंभों से भी जोड़ी गई हैं। निगम अधिकारियों के अनुसार इन लाइटों की बिजली का बिल औसत खपत के आधार पर तैयार किया जाता है। ऐसे में शहर की स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल का भुगतान न होने से बकाया राशि लगातार बढ़ती गई।


नगर परिषद को नोटिस जारी किया :
नगर परिषद ने करीब एक वर्ष से स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। बकाया राशि करीब 4.32 करोड़ रुपये है। भुगतान के लिए नगर परिषद सचिव को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में बिल जमा न होने पर स्ट्रीट लाइटों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। - रोहित यादव, एसडीओ, बिजली निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed