{"_id":"67326ce34b89bf6a6705a6b4","slug":"storm-water-line-will-be-laid-at-a-cost-of-rs-40-lakh-madan-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127571-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख की लागत से बिछाई जाएगी स्टॉर्म वाटर लाइन : मदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लाख की लागत से बिछाई जाएगी स्टॉर्म वाटर लाइन : मदान
Tue, 12 Nov 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान वार्ड-11 में नगर निगम की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड-11 के प्रेम नगर व इंदिरा काॅलोनी में स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने व सीसी से गली को पक्का करने के कार्य का वरिष्ठ नागरिक शकुंतला देवी के साथ नारियल तोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों ने विधायक निखिल मदान का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि नगर निगम की तरफ से स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का कार्य 40 लाख से पूरा किया जाएगा। इसके पूरा होने के पश्चात क्षेत्रवासियों को बारिश में होने वाले जलभराव से स्थायी तौर पर निजात मिलेगी। विधायक ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में सीवरेज, पेयजल आपूर्ति से संबंधित और गलियों को पक्का करने से लेकर विभिन्न विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे है।
इस दौरान निगम पार्षद इंदु वलेचा, संजीव वलेचा, विनोद कुमार, धर्मेंद्र, रमेश नंबरदार, ओम प्रकाश ग्रोवर, अनिल पंवार, कृष्णा देवी, रानी देवी, देवेंद्र शर्मा, डॉ. कुलदीप, शकुंतला सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।