{"_id":"608079658ebc3e8da825a3ea","slug":"stitching-patients-engaged-in-class-iv-personnel-in-civil-hospital-sonipat-news-rtk605456419","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी लगा रहे मरीजों को टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी लगा रहे मरीजों को टांके
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में मरीज को टांके लगाते वीडियो में दिख रहा कर्मी।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के सामान्य अस्पताल में रात को चिकित्सक के स्थान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी मरीजों को टांके लगाते हैं। वीडियो वायरल होने पर सामान्य अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही सामने आई है। वायरल वीडियो में चतुर्थ श्रेणी कर्मी मरीज को टांके लगाता दिख रहा है। बाद में कर्मी ने कैमरे के सामने कहा कि चिकित्सक के कहने पर उसने ऐसा किया है। साथ ही कहा कि वह लंबे समय यह कर रहा है। वहीं, मामले का खुलासा होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
वायरल वीडियो के अनुसार रात करीब सवा एक बजे नागरिक अस्पताल में एक व्यक्ति पहुंचा था। व्यक्ति का उपचार चतुर्थ श्रेणी कर्मी करने लगा। एक कर्मी ने टांके लगाए और दूसरे ने मदद की। वहां मौजूद व्यक्ति ने यह सब अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद जब अस्पताल में टांके लगाने वाले कर्मी से कैमरे के सामने बातचीत की गई तो उसने बताया कि उसने चिकित्सक के कहने पर यह किया है। वह लंबे समय यह काम करता आ रहा है।
लापरवाही पड़ सकती है मरीज पर भारी : चतुर्थ श्रेणी कर्मी के टांके लगाने की लापरवाही मरीज पर भारी पड़ सकती है। टांके लगाते समय चूक होने पर संक्रमण का डर बना रहता है। सामान्य अस्पताल में अक्सर घायल मरीज लाए जाते हैं। इन मरीजों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में होना चाहिए।
विज्ञापन
यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस बारे में जांच की जाएगी। जांच के आधार पर दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ, सामान्य अस्पताल