फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STF caught the reward of 10 thousand

10 हजार के इनामी को एसटीएफ ने दबोचा

Sat, 25 Jun 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
STF caught the reward of 10 thousand
मुरथल। गांव धतूरी में जमीन को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में एसटीएफ ने 10 हजार के इनामी बदमाश को वीरवार रात मुरथल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोस्त के साथ जमीन के विवाद में दुकानदार को गोली मारकर घायल किया था। गिरफ्तार आरोपी रोहतक के गांव चिड़ी का रहने वाला दीपक है। एसटीएफ ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उसके दोस्त को पहले काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

गांव धतूरी निवासी साहिल (20) ने 15 मार्च को थाना मुरथल पुलिस को बताया था कि वह गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। रात को करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर के बाहर लगी टूटी से पानी भरने गए थे। उस दौरान एक युवक पिस्तौल लेकर आया था और उस पर दो गोलियां चलाई थीं। एक गोली उसके दाहिने कूल्हे पर लगी थी और दूसरी पास से निकल गई थी। हमलावर बाइक सवार साथी के साथ भाग गया था। साहिल ने पुलिस को बताया था कि वह गोली मारने वाले युवक को पहचान सकता है। उसने बताया था कि उसकी हत्या का षड्यंत्र गोहाना की ईदगाह कॉलोनी निवासी सुरेश उर्फ शेरू व थरिया के बबलू तथा अन्य ने रचा है। उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने मामले में सुरेश उर्फ शेरू व शहनाज उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया था। सुरेश से पूछताछ में पता लगा था कि गोली उसके दोस्त दीपक ने चलाई है। जिसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी दीपक की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

मामले में एसटीएफ सोनीपत इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए इनामी बदमाश दीपक को वीरवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। एसटीएफ की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दीपक का गांव चिड़ी में झगड़ा हो गया था। उसके बाद उसने गांव छोड़ दिया था। आरोपी ने ईदगाह कॉलोनी के सुरेश के पास पनाह ली थी। उसे पता लगा कि सुरेश का दुकानदार साहिल से झगड़ा है। जिसके बाद उसने ही गांव धतूरी में आकर साहिल को गोली मारी थी। उसके बाद से वह फरार था। आरोपी 9 अप्रैल को मुरथल में दर्ज हवाई फायर करने के मामले में भी वांछित था। वह लूट, चोरी के अन्य मामलों में नामजद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव धतूरी में दुकानदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उसका साथी सुरेश पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। दीपक ने सुरेश के साथ दोस्ती में ही वारदात को अंजाम दिया था। - इंस्पेक्टर संदीप धनखड़, एसटीएफ सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed