फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   stet haiway bahalghar

तालाब बना हाईवे : बीसवां मील-बहादुरगढ़ हाईवे पर बदतर हुए हालात, अब जठेड़ी तक रोड टूटा

Sat, 14 Sep 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
stet haiway bahalghar
बीसवां मील से बहादुरगढ़ हाईवे पर दूर तक भरा दूषित पानी। - फोटो : Sonipat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। बीसवां मील से बहादुरगढ़ को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर भरे दूषित पानी से 70 हजार से अधिक लोग व उद्योगपति परेशान हैं। अब तो बीसवां मील मार्केट के बाद जठेड़ी तक रोड टूट चुका है। करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में तीन फुट तक भरे पानी के कारण 14 गांवों व 5 रेजीडेंसियल कॉलोनियों के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति भी परेशान हैं। बीसवां मील में पहले रोड टूटने के बाद नाले की खुदाई कर दी गई थी। जिससे जठेड़ी तक पानी भर गया है।
बहादुरगढ़ स्टेट हाईवे पर पानी की निकासी नहीं होने से हालात बदतर हो चुके हैं। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर अपने गंतव्य की तरफ जाने वाले दर्जनभर से अधिक गांवों के लोगों के साथ ही राई औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों को भी सड़क पर भरे दूषित पानी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूषित पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बीसवां मील मार्केट के दुकानदार व बढ़मलिक के लोगों को परेशानी से बचाने के लिए नाले को खोदा गया, जिसके बाद अब जठेड़ी के पास तक पानी भर गया है। इसके चलते हालात और बदतर हो गए हैं। विधायक जयतीर्थ दहिया भी लोगों के साथ आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन की नींद नहीं टूटी है।
विज्ञापन

करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं हो सका स्थायी समाधान
लोगों ने आरोप लगाया कि जनवरी, 2018 में साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग को ठीक किया गया था, लेकिन यह पैसा सड़क पर पानी भरने से बर्बाद हो गया। तीन माह बाद ही मार्ग टूटकर बिखर गया था। नाले के पानी की निकासी के अभाव में पानी सड़क पर भरा रहता है। सड़क टूटने का मुख्य कारण भी पानी निकासी का बंदोबस्त नहीं होना है। यहां बनाया गया नाला ऊंचा है और सड़क निचाई पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे की हालत तालाब, टोल की लगातार वसूली
हाईवे पर भरे पानी की वजह से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां से वाहन निकलने के दौरान कई बार बंद हो जाते हैं और कई बार गड्ढे में फंस जाते हैं। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां घंटों तक वाहन फंसे रहते हैं। हाईवे पर लगातार स्थिति बिगड़ रही है। पहले बीसवां मील मार्केट के पास पानी भरा रहता था। अब वहां नाले की खुदाई कर दी गई। जिसके चलते पानी जठेड़ी गांव के पास भर गया है। बार-बार शिकायत के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। हाईवे टूटने के बाद भी सरकार ने टोल की वसूली बंद नहीं की है। इससे उद्यमियों में गुस्सा है।
हाईवे टूटकर बिखर चुका है। पहले विरोध किया तो नाले की खुदाईं कर दी गई। जिससे पानी जठेड़ी तक फैल गया है। लोगों का व्यापार चौपट है। इसमें भी हद की बात तो यह है कि इस टूटे मार्ग के लिए टोल टैक्स वसूला जा रहा है। भाजपा सरकार यहां से कांग्रेसी विधायक होने के चलते यहां की स्थिति को सुधार नहीं कर रही है। मेरे पास विधायक निधि में इतना पैसा नहीं आता। अगर पैसा आता तो स्वयं इस रोड का निर्माण करा देता।

जयतीर्थ दहिया, विधायक राई।
बहादुरगढ़ हाईवे का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। बरसात के चलते निर्माण शुरू नहीं हो सका था। अब इसके निर्माण का कार्य शुरू कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
रमेश कौशिक, सांसद सोनीपत।

 बीसवां मील से बहादुरगढ़ हाईवे पर भरे दूषित पानी से निकलते वाहन।

बीसवां मील से बहादुरगढ़ हाईवे पर भरे दूषित पानी से निकलते वाहन।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed