फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Steal the secret of the Rings opened!

अंगूठियों ने खोला चोरी का राज!

Mon, 03 Nov 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 03 Nov 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड स्थित पीएनबी में हुई करोड़ों के गहनों की चोरी का खुलासा गांव कटवाल से हुआ। नाजुक आर्थिक हालत झेल रहे गांव कटवाल के युवक की अंगुलियों जब चोरी की वारदात के अगले ही दिन सोने की अंगूठियां चमकती नजर आईं तो लोगों को यह बात हजम नहीं हुई। सूत्रों की मानें तो यहीं से वारदात का सुराग पुलिस के हाथ लगा और गांव के ही तीन युवकों को गिरफ्तार करने में सफल हो पाई। हालांकि, वारदात का चौथा आरोपी गांव का ही एक युवक अभी भी फरार है।

विज्ञापन


गोहाना के पीएनबी में 27 अक्टूबर को हुई करोड़ों की चोरी की वारदात पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। लोगों के बीच चर्चा थी कि पुलिस कैसे मामले को ट्रेस कर पाएगी। लेकिन जिस चालाकी से आरोपियों ने चोरी को अंजाम दिया, एक युवक के अंगूठियों के शौक ने पुलिस के लिए सुराग छोड़ दिया। यहां से पुलिस को शक हुआ और मामले को सुलझाया गया, जिसके बाद तीन आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए।
विज्ञापन


कहीं न बन जाए एक और सुरंग
जिस प्रकार पुराना बस स्टैंड स्थित पीएनबी के पास एक जर्जर मकान के जरिए करोड़ों के गहने उड़ा लिए गए, ऐसे ही गोहाना के कई बैंकों के आसपास पुराने मकान हैं, जहां कोई नहीं रहता। ऐसे में बैंक उपभोक्ताओं में भविष्य में इस तरह की एक और वारदात की आशंका के चलते असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील रोड पर एसबीआई की मुख्य शाखा है। बैंक की बिल्डिंग के साथ में ही यस बैंक की शाखा है और इसके साथ एक निजी अस्पताल है। अस्पताल के पास एक मकान कई सालों से बंद पड़ा है। इस मकान में न तो कोई रहता है और न ही इसे खोला जाता है। इस मकान से बैंक की दूरी 100 मीटर भी नहीं है।

रात के समय यहां आवारा किस्म के लोग घूमते दिखाई देते हैं। उसी प्रकार का एक भवन स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के समीप भी खाली व जर्जर हालत में है। इस मकान में भी कोई नहीं रहता है। ऐसे में इन बैंकों के उपभोक्ताओं में भविष्य में इस तरह की एक और वारदात की आशंका के चलते असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसी प्रकार का एक भवन स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के पास भी खाली व जर्जर हालत में है। इस मकान में भी कोई नहीं रहता है। अगर जल्द ही प्रशासन ने इस मामले में सही कदम नहीं उठाए तो बैंक प्रशासन के साथ-साथ उपभोक्ताओं के लिए भी खतरा बना रहेगा।

कमी रही तो बैंक को करनी होगी भरपाई
बैंक की छुट्टी के दिन भी आंदोलन में कमी न आए इसी बात को लेकर पीड़ित लॉकर धारक रविवार को धरने पर बैठे रहे। लॉकर धारकों का कहना है कि जब तक उन्हें उनके गहने वापस नहीं मिल जाते, उनका धरना जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि अगर गहनों को वापस करने में कमी रही तो उस कमी की भरपाई बैंक को करनी होगी। लॉकर धारक पूरा माल वापस लेकर ही हटेंगे। लॉकर पीड़ित तथा उनके परिजन दिनभर धरने पर बैठे रहे।

पीड़ित लॉकर द्वारा गठित की गई कमेटी के सदस्य राजेश मिगलानी, कृष्ण गोपाल मनचंदा, रमन सुनेजा और संदीप कालड़ा ने कहा कि अब वे और इंतजार नहीं कर सकते। प्रशासन को जल्द से जल्द उनके चोरी किए हुए गहनों को वापस लौटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर से लेकर अभी तक कोई भी बैंक का उच्च अधिकारी उनके बीच नही पहुंचा है। सरोज मल्होत्रा और शकुंतला जुनेजा ने कहा कि पीड़ित लॉकर धारकों को जितना नुकसान हुआ है, उसकी एक-एक पाई उन्हें वापस चाहिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट ऐसा रास्ता निकाले, जिससे उनका माल उनके हाथों में जल्द ही आ जाए।

पीड़ित लोगों के बीच पहुंचे रोहतक के विधायक
 रोहतक से भाजपा के विधायक मनीष ग्रोवर रविवार को धरने पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने बैठे लॉकर पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर जल्द ही पहुंचेंगे। धारकों ने उनके सामने पुलिस पर आरोप लगाए और जल्द से जल्द उन्हें सीएम से मिलाने का आग्रह किया। पीड़ित लॉकर धारकों के सामने विधायक ने एसपी से फोन पर  बातचीत की।

उन्होंने लॉकर धारकाें को आश्वासन दिलाया कि उनकी पाई-पाई वापस दिलवाई जाएगी। पीड़ित लॉकर धारकों की कमेटी के सदस्य धज्जा राम नरवाल ने विधायक से कहा कि इस मामले में शहर थाना में तीन बैंक अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करना तो दूर, उनसे पूछताछ तक नहीं की गई है। कृष्ण गोपाल चिंदा ने कहा कि यहां धरने पर बैठे पीड़ितों को ही धमकी दी जा रही है।

 पीड़ित लॉकर धारकों ने ग्रोवर से मांग की कि वह सीएम मनोहर लाल खट्टर से उन्हें मिला दे। इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि सीएम खुद उन लोगों से मिलने आएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में सोनीपत के एसपी या आईजी से बात करें। इस दौरान कुछ महिलाएं विधायक के सामने रोने लगीं।

बैंक अधिकारियों को किया जाए दंडित
 व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष और भाजपा नेता बजरंग दास गर्ग ने कहा कि गोहाना में सुंरग बना कर चोरी की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देशभर के बैंकों में सुरक्षा के सिस्टम में बदलाव किया जाए। बैंक के उच्च अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए। वह गोहाना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि बाकायदा व्यक्तिगत रूप से यह जिम्मेदारी तय होनी चाहिए कि सुरंग खुदने से लेकर लॉकरों में चोरी किए जाने तक कौन बैंक अधिकारी दोषी हैं। और दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शहर में बैठे व्यापारियों की सुरक्षा की ओर भी सरकार ध्यान दे। इस मौके पर पवन गोयल, संजय सिंघल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, जेआर कालड़ा, गुलशन जैन, नरेश सिंघल, सुरेश गुप्ता, किशोर नागपाल, सतीश छिक्कारा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed