फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State level school sports competition postponed due to elections, now competitions will be held in October

Sonipat News: चुनाव के चलते राज्यस्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता स्थगित, अब अक्तूबर में होंगे मुकाबले

Sat, 21 Sep 2024 08:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Sep 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
State level school sports competition postponed due to elections, now competitions will be held in October
सोनीपत। विधानसभा चुनावों के चलते स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्यस्तरीय खेलों को स्थगित कर दिया है। राज्यस्तरीय खेल स्पर्धाओं में सोनीपत बैडमिंटन, लड़कों के भारोत्तोलन, हॉकी व लड़कियों के बास्केटबॉल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। अब ये मुकाबले 14 से 16 अक्तूबर को होंगे। वहीं, यमुनानगर में 25 से 27 सितंबर तक होने वाले भारोत्तोलन, क्रिकेट, योगा व टेनिस के मुकाबले अब 9 अक्तूबर से खेले जाएंगे।
विज्ञापन


जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) रामबीर सरोहा ने बताया कि चुनाव के चलते दो जिलों में होने वाली स्पर्धाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। 21 से 23 सितंबर तक सोनीपत में बैडमिंटन, लड़कों के भारोत्तोलन, हॉकी व लड़कियों के बास्केटबॉल के मुकाबले होने थे। अब यह मुकाबले 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित होंगे। वहीं, यमुनानगर में भारोत्तोलन (अंडर 17 व 19 लड़कियां), योग (अंडर 14, 17 व 19 लड़के), टेनिस (अंडर 14, 17 व 19 लड़के) व क्रिकेट (अंडर 19 लड़कियां) की स्पर्धाएं होनी थी। यह मुकाबले अब 9 से 11 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे। राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता के लिए 30 खेल शामिल हैं। राज्यस्तर के विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed