फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State-level school competitions to begin on August 18; basketball and wrestling matches in Sonipat from September 16.

Sonipat News: 18 अगस्त से राज्य स्तरीय स्कूल प्रतियोगिताएं, सोनीपत में 16 सितंबर से बास्केटबॉल-कुश्ती के मुकाबले

Thu, 13 Aug 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
State-level school competitions to begin on August 18; basketball and wrestling matches in Sonipat from September 16.
सोनीपत। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रतियोगिताएं 18 अगस्त से शुरू होंगी और प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएंगी। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। सोनीपत में 16 से 18 सितंबर तक पुरुष वर्ग के बास्केटबॉल और कुश्ती के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार 18 से 20 अगस्त तक पंचकूला में ताइक्वांडो, क्रिकेट और स्केटिंग, भिवानी में बॉक्सिंग और एथलेटिक्स तथा हांसी में वुशू के मुकाबले होंगे। 22 से 24 अगस्त तक चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सितंबर में भी प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

सोनीपत में होने वाली स्पर्धाओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसी अवधि में करनाल में एथलेटिक्स और मॉडर्न पेंटाथलॉन तथा फतेहाबाद में जूडो और बेसबॉल के मुकाबले होंगे। अंतिम चरण में 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक रोहतक, नूंह, हिसार और सिरसा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को ही मौका मिलेगा। प्रतियोगिताओं को लेकर स्कूलों और संबंधित विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग के अनुसार राज्य स्तरीय स्कूल खेलों के लिए आयु सत्यापन परीक्षा अनिवार्य नहीं है। हालांकि आपत्ति होने पर संबंधित खिलाड़ी का आयु सत्यापन कराया जाएगा।

---
राज्य स्तरीय मंच पर पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिताएं अपनी प्रतिभा साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर होंगी। विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी भी पदक की उम्मीद के साथ अभ्यास में जुट गए हैं।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article