{"_id":"67105e72210a2c76ea07e6d4","slug":"state-level-school-competition-sonipat-becomes-overall-champion-in-weight-lifting-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126186-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता : भारोत्तोलन में सोनीपत बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता : भारोत्तोलन में सोनीपत बना ओवरऑल चैंपियन
Thu, 17 Oct 2024 06:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31 - सोनीपत के सीआरजेड स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य अवार्डी प
सोनीपत। 57वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी सोनीपत जिला कर रहा है। जिले के चार स्थानों पर चार खेलों के मुकाबले कराए जा रहे हैं। खरखौदा के प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भारोत्तोलन स्पर्धा में सोनीपत ओवरऑल चैंपियन बना। पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स स्कूल में आयोजित बैडमिंटन स्पर्धा की अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों में सोनीपत की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। बैडमिंटन स्पर्धा में लड़कियों के अंडर-14 आयु वर्ग में फरीदाबाद, अंडर-17 में हिसार व अंडर-19 में गुरुग्राम की टीम विजेता रही। वहीं, लड़कों अंडर-14 आयु वर्ग में गुरुग्राम, अंडर-17 में करनाल व अंडर-19 में सोनीपत की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान इंचार्ज अनिल सांगवान, सतीश, नरेश व अनिल शर्मा मौजूद रहे। भारोत्तोलन स्पर्धा के रोहतक दूसरे व यमुनानगर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस दौरान प्राचार्य राजकुमार हुड्डा, प्राचार्य भूदेव, डीपीई मंजीत, मोहन, दीपक, डीपीई सोमबीर आर्य व बीईओ सुजाता खत्री मौजूद रही।
उधर, सीआरजेड स्कूल में हॉकी के मुकाबले कराए गए। इसमें अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कों में सिरसा की टीम विजेता रही। सिरसा ने फाइनल मुकाबले में भिवानी की टीम को 4-2 से हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान राई खंड के बीईओ योगेश चंद्र, राजेंद्र, प्रेम सिंह दहिया, डॉ. रविंद्र सिंह व सुनील त्यागी मौजूद रहे।