फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State level junior fencing competition started, players showed talent

राज्यस्तरीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 29 May 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
State level junior fencing competition started, players showed talent
सोनीपत। गांव खेवड़ा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में शनिवार को राज्यस्तरीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता-2022-23 का शानदार आगाज किया गया। पहले दिन लड़कों व लड़कियों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की शुरुआत लड़कों की ईपी एकल स्पर्धा से हुई, जिसमें रेवाड़ी के निशांत ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि खेल विभाग के सहायक निदेशक एवं ओलंपियन अमित दहिया ने किया। विशिष्ट अतिथि जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन योगेश जिंदल रहे। विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को अतिथियों ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

हरियाणा तलवारबाजी संघ की ओर से गांव खेवड़ा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में 27वीं राज्य स्तरीय जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 30 मई तक चलेगी। इसमें 20 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। हरियाणा तलवारबाजी संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र जागलान ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को लड़के व लड़कियों के एपी के मुकाबले हुए। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को फोल व अंतिम दिन सोमवार को साबरे प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान संजीव त्यागी, लोकेश राणा, पल्लवी शुक्ला, आतिश व प्राचार्य नीरा मुदगुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
लड़कों के एकल ईपी का परिणाम
खिलाड़ी पदक
निशांत रेवाड़ी स्वर्ण
कुणाल रेवाड़ी रजत
विशाल जींद कांस्य
नीर सोनीपत कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed