फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State Election Commission started preparations for Panchayat elections

राज्य निर्वाचन आयोग ने शुरू की पंचायत चुनाव की तैयारी

Fri, 19 Mar 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
State Election Commission started preparations for Panchayat elections
सोनीपत। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य और जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्नों की सूची जारी की है। सरपंच पदों के लिए 30, पंच पदों के लिए 18, जिला परिषद के लिए 43 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 30 चुनाव चिह्नों की सूची जारी की गई। पार्टियां अपने चिह्न पर केवल जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्य को चुनाव लड़ा सकेंगी।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि आठ राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ सकेंगे। इनमें ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी शामिल हैं। इसके साथ ही दो प्रादेशिक राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी अपने दल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ सकेंगे, जिनमें इनेेलो व जजपा शामिल है। डीसी ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों के आजाद उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं तो सरपंच व पंच के लिए भी चुनाव आयोग ने चिह्न जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed