फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Started shivering in cold, minimum temperature reached 8 degrees

Sonipat News: ठंड में ठिठुर रहे लगे, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंचा

Wed, 03 Jan 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jan 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Started shivering in cold, minimum temperature reached 8 degrees
सोनीपत। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को कुछ देर धूप निकलने के बावजूद लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल सकी। शीतलहर की वजह से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रहने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ी कमी आई है। जिले में अभी कोहरे से निजात रहेगी, हालांकि तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन


ठंड से परेशान लोगों को बुधवार दोपहर दो बजे निकले सूर्यदेव ने थोड़ी देर राहत प्रदान की। लोग धूप सेकने के लिए छतों व खुले स्थानों पर निकल आए। हालांकि कुछ देर बाद फिर से लोगों को ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने अनुमान के अनुसार अब ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ेगा। हालांकि सोनीपत में कोहरा नहीं छाएगा। सर्दी में दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 248 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 254 दर्ज किया गया था। सुबह लोग ठंड से कापते रहे। अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढऩे के साथ गेहूं की बढ़वार बेहतर हो सकेगी। अब तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास बना था। इसमें अब कमी आ रही है। वहीं ट्रेनों की रफ्तार पर लगातार ब्रेक लगा हुआ है। मालवा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, आम्रपाली 10 घंटे 50 मिनट, गीता जयंती 8 घंटे और पश्चिमी एक्सप्रेस पांच घंटे और दिल्ली से अंबाला जाने वाली सवारी गाड़ी एक से सवा घंटा देरी से चल रही थी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. प्रेमदीप ने बताया कि ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा। सोनीपत में अभी कोहरे से निजात मिलेगी। पूरे सप्ताह तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। सर्द हवा के सीधे संपर्क में आने से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed