फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Started making friends on dating app... and lost Rs 10 lakh

Sonipat News: डेटिंग एप पर दोस्त बनाने चला... और 10 लाख लुटा बैठा

Tue, 15 Oct 2024 05:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 15 Oct 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Started making friends on dating app... and lost Rs 10 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के एक युवक को डेटिंग एप पर दोस्ती भारी पड़ गई। एप पर दिखाई दी युवती के प्रोफाइल पर मैसेज करते ही युवक साइबर ठगों के चंगुल में फंस गया। ठगों ने एस्कॉर्ट सर्विस का झांसा देकर युवक से अलग-अलग चार्ज के नाम पर 10.10 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाने में युवक ने ठगी का केस दर्ज करा दिया है।
शहर थाना क्षेत्र के इस युवक ने बताया कि दोस्त बनाने के लिए उसने डेटिंग एप पर एक युवती का प्रोफाइल देखकर मैसेज किया था। इसमें टेलीग्राम की आईडी थी। मैसेज करते ही उसे एस्कॉर्ट सर्विस की जानकारी के साथ सर्विस चार्ज बताए गए। युवती ने बताया कि इसके लिए एडवांस में बुकिंग करनी होगी। उन्होंने वीडियो कॉल कर युवती दिखाई। इसके बाद बुकिंग के नाम पर उससे तीन हजार रुपये लिए। फिर सर्विस चार्ज के नाम पर 10 हजार रुपये खाते में डलवाए।
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने व्हाट्सएप नंबर पर बात की और 24,500 रुपये सिक्योरिटी के रूप में मांगे। युवती ने बताया कि यह राशि वापस लौटा दी जाएगी। फिर अन्य बहाना बनाकर 42,500 रुपये की रकम ले ली। जब युवक ने रुपये लौटाने की बात कही तो उसे रिफंडिंग डिपार्टमेंट से बात करने के लिए नंबर दिया। यहां तक कि रुपये देने की रसीद भी भेजी। जब पीड़ित ने उनसे पहचान के सबूत मांगे तो पहचान पत्र भी दिए गए। बाद में उनसे अलग-अलग चार्ज के बहाने ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये लेने के लिए यूके में संपर्क साधने के लिए कहा
पीड़ित युवक ने बताया कि जब रुपये वापस नहीं मिले तो उससे कहा गया कि जल्द रुपये लेने के लिए उन्हें इंटरनेशनल हेड ऑफ डिपार्टमेंट, यूके में संपर्क करना पड़ेगा। उसके बाद उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भी आया। इसमें उसके खाते में 48 रुपये डाले गए थे। बताया था कि यह राशि उनकी रकम वापस करने के लिए वेरिफाई के लिए भेजी गई है। इसके बाद उससे फिर रुपये लिए गए। इस तरह उससे अलग-अलग चार्ज के नाम पर और रुपये वापस भेजने के नाम पर 8 सितंबर से 25 सितंबर तक 10,09,949 रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए गए।

दो लाख रुपये और मांगे तो ठगी का हुआ अहसास
पीड़ित ने बताया कि उससे दो लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। लगातार रुपये देने के बाद उसे शक हुआ। इस पर साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दी। इसके बाद थाना साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed