{"_id":"68efeb16dbae5abf340f3464","slug":"stalls-adorned-with-indigenous-garlands-and-clay-idols-of-lakshmi-and-ganesha-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143873-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: स्वदेशी लड़ियों, मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से सजे स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: स्वदेशी लड़ियों, मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से सजे स्टॉल
Thu, 16 Oct 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 40- सोनीपत की कच्चे क्वार्टर मार्केट स्थित दुकान पर पूजन सामग्री खरीदती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। दीपोत्सव को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लोग इस बार चीन के सामान की जगह स्वदेशी की ज्यादा मांग कर रहे हैं। जगह-जगह स्वदेशी लड़ियों, बंदनवार, मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के स्टॉल सजने लगे हैं। लोग मिट्टी से बनी व सजी हुई भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की मूर्तियों ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
शहर की कच्चे क्वार्टर मार्केट, गुड़ मंडी बाजार, सेक्टर-14 मार्केट, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार, गोहाना रोड पर ग्राहकों के लिए दुकानें सजाई गई हैं। दुकानदार नरेश कुमार, प्रमोद ने बताया कि लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां 30 से 800 रुपये जोड़ी में उपलब्ध हैं। स्वास्तिक लटकन 80 से 150, लक्ष्मी चरण वाला दीया 60 रुपये जोड़ी, बंदनवार 70 से 650 रुपये, झालर 50 से 250 रुपये, रंग-बिरंगे दीये 20 से 100 रुपये तक उपलब्ध है।
इसके अलावा कई शोपीस के सामान भी उपलब्ध हैं। इस बार ग्राहक मिट्टी से बने सजे हुए लक्ष्मी-गणेश ज्यादा पसंद कर रहे हैं। मूर्तियों को दिल्ली के अलावा शहर के कुम्हार मोहल्ला से मंगवाया गया है। दिवाली उत्सव पर अधिकतर साज-सज्जा का सामान दिल्ली, मेरठ व मुंबई से मंगवाया गया है। बंदनवार, कंडील, झालर के साथ फैंसी लड़ियों की ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन
पूजन सामग्री की खुशबू से महके बाजार
दिवाली पूजन के लिए बाजार में पूजन सामग्री के सामान से महक होने लगी है। दुकानदार गगन, नितिन, गौरव ने बताया कि इस बार ग्राहक सस्ते सामान की बजाय गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं। दुकानों पर सभी सामान की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध हैं। बाजारों में पूजन सामग्री का सामान दिल्ली से मंगवाया गया है।
क्रॉकरी की दुकानों पर जुटने लगी भीड़
दिवाली को लेकर बाजार में क्रॉकरी की दुकानों पर भी भीड़ जुटने लगी है। ग्राहक प्लास्टिक के बने आइटम की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार मोहित ने बताया कि दुकानों पर बर्तन के अलावा ड्राइफ्रूट बार, मसाला बार, स्नैक्स जार, पानी कैंपर जैसे आइटम की खरीद बढ़ने लगी है। वहीं, त्योहारों को लेकर महिलाएं शृंगार का सामान खरीद रही हैं। चूड़ियों की दुकान पर महिलाओं की भीड़ अधिक है।