फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   stabbed with sharp weapon

शराब के नशे में दी गालियां, रोकने पर तेजधार हथियार से किया वार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
stabbed with sharp weapon
गोहाना। गांव रभड़ा के ग्रामीण ने गांव के युवक पर शराब के नशे में गाली-गलौच करने व विरोध करने पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप लगााया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव रभड़ा के रहने वाले बसंत ने पुलिस को बताया कि वह रात को करीब दस बजे अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान उनके गांव का नसीब बाइक पर सवार होकर आया। उसने बाइक को उसके पास रोक दिया। वह शराब के नशे में था। शराब के नशे में नसीब ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। उसके विरोध करने व वहां से जाने की कहने पर वह बिफर गया। उसने अचानक किसी तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए। उसने अस्पताल में उपचार कराया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने हमला करने के साथ ही लॉकडाउन की उल्लंघना पर नसीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed