{"_id":"6102ddea8ebc3edd3b3dceb3","slug":"sscb-haryana-boxers-reach-quarter-finals-in-junior-national-boxing-sonipat-news-rtk619356359","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में एसएससीबी, हरियाणा के मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में एसएससीबी, हरियाणा के मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
विज्ञापन
जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेवड़ा के डीपीएस में हरियाणा बॉक्सिंग संघ की तरफ से बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) ने चैंपियनशिप में प्रदर्शन जारी रखा है। चैंपियनशिप के तीसरे दिन एसएससीबी के सात मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल चरण में पहुंच गए।
एसएससीबी के हर्ष ने 46 किग्रा राउंड ऑफ-16 बाउट में मध्यप्रदेश के गौरव बघेल के खिलाफ जीत हासिल की। इसके अलावा नीरू (48 किलो), निखिल (52 किलो), आशीष (54 किलो), विनय विश्वकर्मा (57 किलो), हेंथोई (60 किलो) और प्रीत मलिक (63 किलो) ने अपने-अपने वर्ग में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
चैंपियनशिप के पिछले संस्करण की दूसरे स्थान पर रहने वाली हरियाणा की टीम के भी मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टीम के सात मुक्केबाजों ने अंतिम 8 चरण में जगह बनाई है। 48 किलो वर्ग में साहिल ने अंतिम -16 मुकाबले में पंजाब के सुमित को 5-0 अंक से मात दी। 2019 एशियन स्कूल चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता यशवर्धन सिंह ने महाराष्ट्र के हुजेफ अप्रध के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। सौरभ (50 किलो), पंकज कुमार (52), अक्षत (54), अंशुल (57) और मिलन देसवाल (63 किलो) ने भी अपने-अपने प्री क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की।