{"_id":"69a0a518b96800b18e035f52","slug":"sports-university-student-attempts-suicide-in-hostel-condition-critical-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150183-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खेल विवि में छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खेल विवि में छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
विज्ञापन
सोनीपत। खेल विश्वविद्यालय, राई में वीरवार को भिवानी के बवानी खेड़ा के रहने वाले फैंसिंग में पीजी डिप्लोमा कर रहे छात्र सोनू ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते साथी छात्रों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने उसे तुरंत फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। सोनू का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आत्महत्या की कोशिश की सूचना मिलने पर राई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है कि पड़ोसी गांव की एक लड़की उसका नाम लेकर अपने घर से चली गई है जबकि वह उसके पास आई ही नहीं।
उसने आगे लिखा है कि वह लड़की एक अन्य लड़के के संपर्क में भी रहती थी। पुलिस इस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है। जांच अधिकारी एसआई संदीप ने बताया कि डॉक्टरों ने फिलहाल सोनू को अनफिट फॉर स्टेटमेंट बताया है। पीड़ित छात्र के परिजन भी सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच चुके हैं। खेल विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सोनू का जीवन बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के पीआरओ डाॅ. जयपाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया उपलब्ध तथ्यों के अनुसार प्रतीत होता है कि छात्र ने निजी संबंधों से उत्पन्न मानसिक तनाव के कारण यह कदम उठाया। प्राप्त सुसाइड नोट में भी इसी आशय का उल्लेख किया गया है। छात्र के परिजनों को तत्काल सूचित कर दिया गया था।