फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sports school principal resigns

प्रदेश के इकलौते राई स्पोर्ट्स स्कूल को पांच साल में मिले स्थायी प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा

Thu, 07 Nov 2019 08:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
sports school principal resigns
कर्नल राजसिंह बिश्नोई - फोटो : Sonipat
राई/सोनीपत। प्रदेश के इकलौते मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई को काफी खींचतान कर पांच साल बाद स्थायी प्रिंसिपल मिला था। लेकिन एक साल ही प्रिंसिपल की जिम्मेदारी संभालने के बाद कर्नल राजसिंह बिश्नोई ने सरकार को इस्तीफा भेज दिया और उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है। इस तरह स्पोर्ट्स स्कूल राई में एक बार फिर प्रिंसिपल की कुर्सी खाली हो गई है और सरकार ने नया प्रिंसिपल तलाशना शुरू कर दिया है। हालांकि यह माना जा रहा है कि नया प्रिंसिपल मिलने तक डीसी या वाइस प्रिंसिपल को जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन

सरकार ने वर्ष 1971 में सोनीपत के राई में प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स स्कूल खोलने की घोषणा करने के बाद 1973 में कर्नल मुनिंद्रा चंद्रा को पहला प्राचार्य एवं निदेशक बनाया था। उसके बाद लगातार प्रिंसिपल बदलते रहे और आईएएस व आईपीएस के पास भी यह जिम्मेदारी रही। स्कूल में वर्ष 2003 में कर्नल वीके वर्मा को प्राचार्य एवं निदेशक बनाया गया जो यहां सबसे लंबे 12 साल तक कुर्सी पर रहे। भाजपा सरकार ने आते ही वीके वर्मा की प्रिंसिपल के पद से छुट्टी कर दी और उस समय डीसी रहे राजीव रतन को चार्ज सौंप दिया गया। उसके बाद भी ऐसा स्थायी प्राचार्य नहीं मिल सका जो केवल स्कूल की जिम्मेदारी संभाल सके। जिससे सरकार को दिसंबर 2015 में आईजी भारती अरोड़ा को प्राचार्य बनाया गया। जिसके साथ ही वह अपनी पुलिस की जिम्मेदारी भी निभाती रहीं। भारती अरोड़ा के नवंबर 2017 को हटने के बाद काफी समय तक डीसी के पास प्राचार्य की कुर्सी रही। लेकिन एक साल पहले कर्नल राजसिंह बिश्नोई को स्पोर्ट्स स्कूल का स्थायी प्रिंसिपल बनाया गया था और वह स्कूल को काफी बेहतर तरीके से चला रहे थे। लेकिन कर्नल राजसिंह बिश्नोई ने एक सप्ताह पहले ही अपना इस्तीफा सरकार को भेजा था, जिसे मंजूर कर लिया गया है और कर्नल राजसिंह बिश्नोई ने प्राचार्य की कुर्सी को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सरकार को फिर ढूंढना पड़ेगा प्रिंसिपल
मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल के प्रिंसिपल रहे कर्नल राजसिंह बिश्नोई को साई में जिम्मेदारी मिलने के कारण इस्तीफा देने की बात कही जा रही है। लेकिन उनके इस्तीफा देने से सरकार की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि पहले पांच साल में स्थायी प्रिंसिपल मिल सके थे। वहीं अब एक बार फिर सरकार को प्रिंसिपल की तलाश करनी होगी और उस समय तक डीसी या वाइस प्रिंसिपल को जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्पोर्ट्स स्कूल राई के प्रिंसिपल कर्नल राजसिंह बिश्नोई ने इस्तीफा दिया था। उस इस्तीफे को मंजूर कर लिया गया है। कर्नल राजसिंह बिश्नोई की नियुक्ति साई में होने का पता चला है। इसलिए ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। प्रिंसिपल को लेकर जल्द ही कोई फैसला किया जाएगा।
-आनंद मोहन शरण, प्रिंसिपल सेक्रेटरी खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed