फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports school employees of HKRN staged a protest after not receiving their salaries for 5 months.

Sonipat News: खेलकूद विद्यालय के एचकेआरएन कर्मियों को 5 माह से वेतन न मिलने पर किया प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 28 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sports school employees of HKRN staged a protest after not receiving their salaries for 5 months.
फोटो 17- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन
सोनीपत। राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी मांगों को विद्यालय के गेट पर रोष जताया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी वेतन व पदोन्नति संबंधित मांगे लंबे समय से लंबित हैं। वेतन भुगतान में देरी की जा रही है, साथ ही पदोन्नति के बाद भी कार्यभार न सौंपे जाने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने विद्यालय प्रबंधन से वेतन की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि विद्यालय में कार्यरत 123 एचकेआरएन कर्मचारियों में से 86 को 2 माह से वेतन नहीं मिला है, जबकि 37 कर्मचारियों का वेतन 4-5 माह से लंबित है। समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, साथ ही उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कई कर्मचारियों को करीब 18 माह पहले पदोन्नति मिलने के बावजूद उनके पद के अनुरूप कार्यभार नहीं सौंपा गया है, इससे कार्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने बताया कि इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो पाया। कर्मचारियों ने संबंधित विभागों से मामले में हस्तक्षेप कर व्यवस्था को सुचारु करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही प्रशासन से मांग की, कि उनके लंबित वेतन का जल्द भुगतान किया जाए। पदोन्नत कर्मचारियों को जल्द उनका कार्यभार सौंपा जाए। यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वह आगे भी प्रदर्शन कर अपनी मांगे उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed