{"_id":"78d5db8544485291b9cebe2ce2a737e3","slug":"sports-desk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताप स्कूल में तैयार होंगे शूटर और भारोत्तोलक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताप स्कूल में तैयार होंगे शूटर और भारोत्तोलक
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती और वुशु की तर्ज पर शूटिंग एवं भारोत्तोलन को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी शमशेर सिंह और बीसी भट्ट ने प्रताप स्कूल खरखौदा की खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि दोनों अधिकारियों ने जूडो, बॉक्सिंग, कुश्ती और वुशु की तरह शूटिंग और भारोत्तोलन में भी स्कूल में विस्तार सेंटर खोलने का आश्वासन दिया। वर्तमान में प्रताप स्कूल में 22 खेलों की समुचित व्यवस्था है। वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण ने 6 खेलों का विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था बनाई है। भविष्य में इसमें और भी खेल शामिल किए जाएंगे। इनमें बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, वुशु के साथ साथ शूटिंग और भारोत्तोलन की खेल स्कीम चलाने की योजना आज बनाई है। इन सुविधाओं में खिलाड़ियों को मासिक खेल भत्ता, खेल उपकरण व खेलों में भाग लेने के लिए शुल्क आदि का प्रबंध के साथ-साथ निपुण साई प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण का भी प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन