{"_id":"66ae6058811bfc55640d208b","slug":"spo-beaten-up-uniform-torn-for-stopping-him-from-opening-liquor-vend-sonipat-news-c-197-1-snp1003-122421-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शराब ठेका खोलने से टोकने पर एसपीओ को पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शराब ठेका खोलने से टोकने पर एसपीओ को पीटा, वर्दी फाड़ी
Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड पर आधी रात शराब ठेका खोलने से टोकने पर ठेका कारिंदों ने एसपीओ की पिटाई कर दी। आरोपियों ने एसपीओ के मुंह पर पत्थर मार कर घायल कर दिया और वर्दी फाड़ दी। इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपीओ के पद पर तैनात सोनू ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे सिटी ट्रैफिक राइडर नंबर दो पर सिपाही देवेंद्र के साथ ओल्ड डीसी रोड पर गश्त पर थे। देर रात बजे शराब का ठेका खुला हुआ था। उन्होंने ठेका बंद करने को कहा। कुछ दूर जाने पर सड़क पर खड़े एक व्यक्ति ने उन दोनों को गाली गलौज करना शुरू कर दी। वह वापस ठेके पर आए तो अस्पताल की दीवार के पास खड़ा एक व्यक्ति उन्हें गाली देने लगा। इसी बीच उस व्यक्ति ने सड़क से एक पत्थर उठाकर एसपीओ सोनू के मुंह पर मारा। इससे उसे चोट लगी। उसके बाद उस व्यक्ति ने उनका गला पकड़ कर मारपीट करनी शुरू की दी। सोनू ने बताया कि आरोपी ने उसकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही देवेंद्र ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो शराब के ठेके के अंदर से एक युवक आया और उसने देवेंद्र और उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। युवकों की पहचान न्यू शांति विहार के जितेंद्र और सांदल कलां के रहने वाले आसिफ के रूप में हुई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।