फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Speeding car rams into shop, two youths injured

Sonipat News: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, दो युवक घायल

Wed, 04 Sep 2024 05:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Speeding car rams into shop, two youths injured

विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। कार में सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल ले जाया गया। कार की टक्कर से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


गोहाना शहर निवासी महावीर ने बताया कि उन्होंने शहर में सोनीपत रोड स्थित नई सब्जी मंडी के निकट दुकान बनाकर किराये पर दे रखी है। भारत ने दुकान किराये पर ले रखी है और कंफेक्शनरी की दुकान चलाता है। वह सोमवार रात को दुकान के अंदर सो गया था। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार से कार ने दुकान में सीधी टक्कर दे मारी। हादसे में दुकान का शटर और दीवार टूट गई। दुकान में सो रहा भारत बाल-बाल बच गया। वह बाहर निकला तो कार में सवार दो युवक घायल मिले। कार के एयर बैग खुलने से उनका बचाव रहा। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। दुकान और उसमें रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed