{"_id":"64370c810162bf79a70ce6a6","slug":"special-train-will-run-for-two-days-for-the-convenience-of-passengers-sonipat-news-c-17-1-121187-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यात्रियों की सुविधा के लिए दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यात्रियों की सुविधा के लिए दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली से कटड़ा रूट पर दो दिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन (04077) का संचालन नई दिल्ली से 13 व 15 अप्रैल को किया जाएगा। वापसी में स्पेशल ट्रेन (04078) कटड़ा से नई दिल्ली तक 14 और 16 अप्रैल को चलाई जाएगी, जिससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटड़ा आवागमन करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
स्पेशल ट्रेन (04077) का संचालन वीरवार रात को नई दिल्ली स्टेशन से रात 11:15 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर रात 12:01 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मुख्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 11:25 बजे कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार 15 अप्रैल को भी नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। वहीं, वापसी में स्पेशल ट्रेन (04078) का संचालन 14 व 16 अप्रैल को शाम 6:10 बजे कटड़ा से होगा, जो विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन के चलने से ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ कम होगी। जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
मुख्य स्टेशनों पर होगा ठहराव
एसी, स्लीपर व जनरल श्रेणी के डिब्बों वाली नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन का मार्ग में मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। जिनमें सोनीपत सहित पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी व उधमपुर स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 13 और 15 अप्रैल को नई दिल्ली से कटड़ा तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। वापसी में यही ट्रेन कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को फायदा मिलेगा।
दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे