फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   soside

देवर-भाभी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, इंजन में फंसकर 150 मीटर तक घिसटते रहे

Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
soside
घटनास्थल पर विलाप करते महिला के परिजन - फोटो : Sonipat
सोनीपत। रेलवे स्टेशन से आगे औद्योगिक क्षेत्र के पास मंगलवार को देवर-भाभी ट्रेन के आगे कूद गए जो इंजन में फंसकर 150 मीटर तक घिसटते रहे। ट्रेन स्पीड पर नहीं होने के कारण चालक ने ब्रेक लगाए और जीआरपी को सूचना देकर बुलाया गया। दोनों को इंजन के नीचे से निकाला गया, जिनमें से महिला की मौत हो चुकी थी तो युवक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भेजा गया। उसे पीजीआई के लिए रेफर करने लगे, लेकिन उसकी भी मौत हो गई। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिनमें से महिला का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया तो युवक का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला का पति पुलिस संग मुठभेड़ के मामले में जेल में बंद है, जिसके बाद से महिला के मानसिक रूप से परेशान रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह 11 बजे जब सोनीपत रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर जाने लगी तो औद्योगिक क्षेत्र के पास एक महिला व युवक उसके आगे कूद गए। उस समय ट्रेन पूरी तरह से स्पीड पर नहीं थी, जिससे महिला व युवक दोनों ट्रेन के इंजन के नीचे फंस गए और वह काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। महिला व युवक के ट्रेन के आगे कूदने पर चालक ने ब्रेक लगाए और इस मामले की सूचना स्टेशन के साथ ही जीआरपी को दी गई। जीआरपी के पहुंचने के बाद दोनों को ट्रेन के इंजन के नीचे से निकाला गया, जिनमें से महिला की मौत हो गई थी और युवक उस समय तक घायल था। युवक ने जीआरपी को मोबाइल नंबर बताया तो उसपर बातचीत करने पर पता चला कि मृतक महिला गोहाना के गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी नीलम उर्फ नीरू (26) और युवक रोहतक के सैनीवास मोहल्ले का रोहित (19) है। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी लगते हैं और दोनों बाइक पर सवार होकर रेलवे लाइन के पास पहुंचे थे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी बरामद हुई है। वहां से जीआरपी ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि युवक रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर करते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में जेल में बंद है मृतका का पति
मृतका के भाई संदीप ने बताया कि नीलम का पति जितेंद्र हत्या के प्रयास के मामले पिछले कई महीने से जेल में बंद है। जिस कारण नीलम मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिजनों ने बताया कि रोहतक से रोहित सोमवार को अपनी बुआ के घर गढ़ी सराय नामदार खां आया था, जिसको वापस लेकर जाने के लिए मंगलवार सुबह उसकी बुआ के परिजनों ने फोन किया था। जिसके बाद रोहित को वापस लेकर जाने के लिए उसके पिता गढ़ी सराय नामदार खां पहुंचे थे। उस समय रोहित बाइक लेकर घर से बाहर निकल गया तो नीलम उसे समझाकर वापस लाने की बात कहकर घर से आई थी। उसके बाद वह दोनों सोनीपत पहुंचे और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। इस बारे में परिजनों को जीआरपी के फोन पर सूचना देने के बाद ही पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे
परिजनों ने बताया कि नीलम मूलरूप से कबीरपुर सोनीपत की रहने वाली है। उसकी शादी करीब सात साल पहले गोहाना के गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। जितेंद्र पलंबर का काम करता था। शादी के बाद उसे दो बच्चे हुए, जिनमें एक 6 वर्षीय नितिन व 4 वर्षीय यश है। लेकिन तीन-चार महीने पहले जितेंद्र संग पुलिस मुठभेड़ के मामले में जेल चला गया और उसके बाद से नीलम भी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
12वीं कक्षा का छात्र है अमित
जीआरपी एसएचओ रामफल ने बताया कि रोहतक के सैनीवास मोहल्ला का रहने वाला रोहित 12वीं कक्षा का छात्र था। वह घर से बुआ के घर जाने की बात कहकर आया था। उसके बाद किस कारण से आत्महत्या की गई है, इस बारे में परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। एसएचओ ने बताया कि मामले में अभी जांच की जा रही है।
10 दिन में दूसरी घटना
अंबाला-दिल्ली डाउन ट्रैक पर 10 दिन के अंदर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 25 अगस्त को एक प्रेमी जोड़े ने राठधना स्टेशन के पास अमृतसर-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

एक महिला व युवक ने जनशताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, युवक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को करवाया जाएगा। रिश्ते में दोनों देवर-भाभी लगते हैं। परिजनों ने बताया कि महिला का पति के जेल में बंद होने के कारण परेशान चल रही थी। रामफल पाराशर, प्रभारी जीआरपी, सोनीपत

रेलवे ट्रैक पर घटना के बाद कार्रवाई करती पुलिस

रेलवे ट्रैक पर घटना के बाद कार्रवाई करती पुलिस- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed