{"_id":"659cff31365f2ba67508b464","slug":"sonipat-weather-when-wind-blows-fog-and-pollution-go-away-people-troubles-increased-due-to-cold-wave-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat Weather: हवा चली तो छट गया कोहरा और प्रदूषण; शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ी, बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat Weather: हवा चली तो छट गया कोहरा और प्रदूषण; शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ी, बूंदाबांदी के आसार
Tue, 09 Jan 2024 01:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:39 PM IST
सार
कोहरे के कारण ट्रेनों की गति पर भी ब्रेक लगे हैं। देर रात तक दृश्यता सिमटकर 10 मीटर तक रह गई थी। हालांकि तड़के हवा चलने से कोहरे का असर कम होता चला गया। मौसम विशेषज्ञों ने बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
कोहरे का ट्रेनों पर पड़ा असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाके ठिठुर रहे हैं। सोनीपत में सोमवार देर शाम को ही कोहरे का असर गहराने लगा था। तड़के हवा चलने से कोहरा छट गया। जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। हालांकि शीतलहर ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई हुई है। हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले सोमवार को यह 268 था। मौसम विशेषज्ञों ने बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार सुबह जिले में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार दिन में जहां धूप खिलने से ठंड से आंशिक राहत मिली थी। वहीं दिन ढलने के साथ ही कोहरे का असर गहराने लगा था, जो देर रात तक घना होता चला गया। देर रात तक दृश्यता सिमटकर 10 मीटर तक रह गई थी। हालांकि तड़के हवा चलने से कोहरे का असर कम होता चला गया।
विज्ञापन
ट्रेनों की गति पर लगे ब्रेक
देर रात छाए घने कोहरे के कारण ट्रेनों की गति पर भी ब्रेक लगे हैं। खजुराहो से कुरुक्षेत्र तक चलने वाली गाड़ी संख्या 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस जहां 15 घंटे की देरी से चल रही है, वहीं कटिहार से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 9 घंटे 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे 21 मिनट, 11078 झेलम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चली। लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से चलने के कारण सवारी गाड़ियां भी प्रभावित रही, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
ठंड में बढ़ रही नौनिहालों की ओपीडी
तापमान में आई गिरावट व शीतलहर चलने से जहां जनजीवन प्रभावित है। वहीं चिकित्सक ऐसे मौसम में नौनिहालों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। चिकित्सक नौनिहालों को ठंड से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
हवा चलने से प्रदूषण स्तर सुधार
जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। तड़के हवा चलने से जहां कोहरा छट गया, वहीं प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। आज बादल छाने व बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। बूंदाबांदी होने के बाद ही मौसम खुलेगा। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी।