फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Two brothers drown in a water-filled pit at a cowshed (gaushala)

सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, परिवार के बुझ गए दोनों चिराग; खेलते समय हुआ हादसा

Thu, 15 Oct 2026 11:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:54 PM IST
सार

अंधेरा होने तक बच्चे नहीं मिले तो गोशाला के कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू की। रात को दोनों के शव गड्ढे में मिले। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
Sonipat: Two brothers drown in a water-filled pit at a cowshed (gaushala)
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास 108 गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव बिनौली निवासी सागर (7) व कार्तिक (6) एक दिन पहले ही पिता संदीप के साथ गोशाला में आए थे। उनके पिता संदीप गोशाला में पशुओं को चारा डालने का काम करते हैं। वीरवार देर शाम दोनों बच्चे खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। अंधेरा होने तक बच्चे नहीं मिले तो गोशाला के कर्मचारियों ने उनकी तलाश शुरू की। रात को दोनों के शव गड्ढे में मिले। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव बिनौली के संदीप बुधवार को अपनी पत्नी व दोनों बच्चों सागर व कार्तिक के साथ गांव शाहपुर स्थित गोशाला में काम करने आए थे। वह पहले भी यहां काम कर चुके हैं। वीरवार शाम को दोनों बच्चे गोशाला में बने कमरे से बाहर आकर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों अचानक लापता हो गए। उनकी मां को उनके कपड़े गोशाला परिसर में ही पड़े मिले। उन्हें लगा कि दोनों बच्चे दूसरे कपड़े पहनकर गांव में ही एक शादी समारोह में चले गए होंगे। जब वह अंधेरा होने तक घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की गई। उनका कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर पुलिस को भी सूचना दी गई। गोशाला कर्मी भी उन्हें तलाश करने लगे। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान दोनों के शव गोशाला परिसर में शेड निर्माण के लिए पिलर लगाने को खोदे गए गड्ढे में मिले। बारिश के कारण उसमें करीब चार फीट तक पानी भर गया था। अंदेशा है कि वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
संदीप गोशाला में चारा डालने का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ एक दिन पहले ही यहां आए थे। उनके दो ही बच्चे थे और हादसे में दोनों की मौत हो गई। एक साथ दोनों बेटों को खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद गोशाला में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच
एसीपी नरेश ने बताया कि गांव शाहपुर तगा में हुए हादसे में दो भाइयों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है।


परिवार ने मना किया था बच्चों को लेकर न जाए
हादसे का पता लगने पर गांव से पहुंचे परिवार के सदस्य ने कहा कि संदीप को मना किया था कि वह बच्चों को साथ लेकर न जाए। उसके बावजूद वह उन्हें लेकर आ गया और अब वह हादसे का शिकार हो गए। बच्चों के परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही हैं, हालांकि पुलिस उन्हें समझाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed