फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: There was a fight among the farmers to get DAP fertilizer

Sonipat: डीएपी खाद लेने के लिए किसानों में रही मारामारी, सूचना मिलते ही उमड़े किसान, पुलिस बुलानी पड़ी

Tue, 29 Oct 2024 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 12:03 AM IST
सार

नई अनाजमंडी स्थित सोसाइटी में 800 बैग डीएपी पहुंची। सूचना मिलते ही किसान उमड़ गए। पहले खाद लेने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। किसान खाद लेने के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
Sonipat: There was a fight among the farmers to get DAP fertilizer
सोसाइटी में खाद के लिए मशक्कत करते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी की सोसाइटी में डीएपी के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सोसाइटी में डीएपी के 800 बैग पहुंचने की सूचना मिलते ही सोमवार को खाद लेने के लिए किसान उमड़ पड़े। पहले खाद लेने की होड़ में किसानों ने सोसाइटी कार्यालय की खिड़की के पास धक्का-मुक्की की। नियंत्रण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन


किसानों ने धान की कटाई के साथ अब गेहूं व गन्ने की बिजाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए किसानों को डीएपी खाद की जरूरत होती है। इसके कारण जिले में अचानक से डीएपी खाद की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन


किसानों को जब डीएपी खाद मिलने की सूचना मिली तो नई अनाज मंडी की सोसाइटी में खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए, जबकि सोसाइटी में केवल 800 बैग ही आए थे। ऐसे में किसानों की खाद लेने के लिए मारामारी लगी रही। पहले खाद लेने के लिए कई किसान तो धक्का-मुक्की भी करते रहे। बाद में पहुंची पुलिस ने किसानों की लाइन लगवाकर खाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद लेने के लिए सुबह चार बजे घर से चले थे, मंडी में धान डालकर सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। खाद देने की व्यवस्था ठीक करने चाहिए, ताकि सभी को उनके नंबर के हिसाब से खाद मिल सके। -प्रभात, किसान, मुंडलाना

खाद लेने के लिए सुबह 7 बजे पहुंच गए थे, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। कुछ किसान धक्का मुक्की कर खाद लेकर जा रहे हैं, जबकि हम सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। -सोनू, किसान, मुंडलाना


सोसाइटी में अभी खाद के 800 बैग ही पहुंचे हैं। किसान आवश्यकता के अनुसार ही खाद लेकर जाए। जल्द ही और खाद मंगवाया जाएगा। क्षेत्र में किसानों को खाद की किल्लत नहीं रहने दी जाएगी। सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाएगा। -डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा, एसडीओ, कृषि विभाग, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed