{"_id":"67c4caeabfdbfb9df70a7639","slug":"sonipat-station-will-play-a-role-in-energy-conservation-light-system-will-be-automatic-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133084-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ऊर्जा संरक्षण में जिम्मेदारी निभाएगा सोनीपत स्टेशन, ऑटोमेटिक होगा लाइट सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ऊर्जा संरक्षण में जिम्मेदारी निभाएगा सोनीपत स्टेशन, ऑटोमेटिक होगा लाइट सिस्टम
Mon, 03 Mar 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाला सोनीपत स्टेशन ऊर्जा संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। सोनीपत स्टेशन दिल्ली मंडल का पहला ऐसा स्टेशन होगा, जहां सबसे पहले ऑटोमेटिक लाइट सिस्टम लगाया जाएगा। ट्रेनों के प्लेटफार्म छोड़ते ही 70 फीसदी लाइट ऑटोमेटिक बंद हो जाएंगी, जबकि 30 फीसदी लाइट यात्रियों व कर्मचारियों के लिए जलती रहेंगी। इस व्यवस्था के बाद बिजली की खपत भी कम होगी।रेलवे की ओर से ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने व बिजली खर्च में कटौती करने के लिए प्रकाश नियंत्रण प्रणाली के तहत योजना तैयार की जा रही है। इससे ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आते ही पूरा रेलवे स्टेशन लाइट से जगमग हो उठेगा। सभी लाइटें अपने आप जल उठेंगी। ट्रेन के प्लेटफार्म छोड़ते ही 70 फीसदी लाइट अपने आप बंद हो जाएंगी। इसके लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्वचालित लाइट नियंत्रण सिस्टम लगाया जाएगा। अगर यह योजना सिरे चढ़ती है तो दिल्ली मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था की जाएगी। ऊर्जा संरक्षण के लिए इस विशेष कदम की पहल सोनीपत रेलवे स्टेशन से की जाएगी।
प्लेटफॉर्म के दोनों ओर आउटर पर लगेंगे सेंसर
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत स्टेशन पर भवन निर्माण के बाद इस योजना पर काम किया जाएगा। यह सिस्टम प्लेटफॉर्म के दोनों ओर आउटर पर लगाए गए सेंसर की मदद से संचालित होगा। जैसे ही ट्रेन आउटर पर लगे सेंसर को पार करते हुए प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ेगी तो प्लेटफॉर्म की 100 फीसदी लाइट अपने आप ही जल जाएंगी। जब तक ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहेगी, लाइट भी जलती रहेगी। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होकर दूसरी ओर आउटर पर लगे सेंसर को पार करेगी तो प्लेटफॉर्म की 70 फीसदी लाइट अपने आप बंद हो जाएगी।
यात्रियों-कर्मियों के लिए जलती रहेंगी 30 फीसदी लाइट
योजना से यात्रियों, कर्मचारियों व अन्य कार्यों में बाधा उत्पन्न न हो, का खास ध्यान रखा जाएगा। इनके लिए 30 फीसदी लाइट जलती रहेंगी। इसमें प्लेटफॉर्म पर लगी ट्यूब लाइट व पंखे भी शामिल होंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर एक पैनल व अलग से एनर्जी मीटर लगाए जाएंगे। साथ ही सोलर पैनल लगने से रोशनी संबंधी परेशानी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
--
ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सोनीपत स्टेशन पर 70-30 फीसदी प्रकाश नियंत्रण प्रणाली के तहत योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए अलग से मीटर भी लगाए जाएंगे। अगर सोनीपत स्टेशन पर योजना सफल होती है तो दिल्ली मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी इसे लागू करवाया जाएगा।
- सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल