{"_id":"5740b14f4f1c1be71fac78f5","slug":"sonipat-news-hindi-news-politics-gohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 वार्डों में चौधर का फैसला करेंगे 40 हजार वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 वार्डों में चौधर का फैसला करेंगे 40 हजार वोटर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 22 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
आखिरी प्रशिक्षण के दौरान जानकारी देते हुए एसडीएम
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर पुलिस से लेकर चुनाव आयोग तक हर कर्मचारी व अधिकारी तैयार है। रविवार को गोहाना नगर परिषद के 22 वार्डों की चौधर का फैसला भी होगा। शनिवार को प्रशासन ने पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और उनको चुनाव सामग्री बांटी। गोहाना नगर परिषद के 23 वार्डों में चुनाव के लिए 145 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। इनमें आठ उम्मीदवारों के नामांकन रद्द और 31 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए थे और एक वार्ड-13 में सर्वसम्मति हो गई थी। अब 22 वार्डों में चुनाव होने हैं, जिनके लिए 105 उम्मीदवार मैदान में हैं। शहर के 22 वार्डों में करीब 40 हजार मतदाता है। चुनाव के लिए शनिवार को पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों को आखिरी प्रशिक्षण देकर उन्हें चुनाव सामग्री समेत बूथों पर रवाना कर दिया है।
हर बूथ पर होंगे चार पीठासीन अधिकारी और तीन पुलिसकर्मी
गोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए 22 वार्डों के लिए 45 बूथ बनाए गए हैं। इसके लिए 55 पार्टी बनाई गई हैं। हर पार्टी में प्रत्येक बूथ पर चार पीठासीन अधिकारी होंगे। वहीं, पुलिस की तरफ से एक इंचार्ज व दो पुलिसकर्मी शामिल होंगे। जहां दो से अधिक बूथ बनाए गए हैं, वहां अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के कई अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 43 ईवीएम मशीन हैं।
इस प्रकार हैं 22 वार्डों के 43 बूथ
चुनाव के लिए 45 बूथ बनाए थे, लेकिन वार्ड-22 में सर्वसम्मति होने के कारण दो बूथों पर चुनाव टल गए। अब 22 वार्डों में चुनाव होगा, जिनके लिए 43 बूथ बनाए गए हैं। इस वार्ड में अधिक वोट हैं, उनके लिए दो बूथ बनाए गए हैं। इनकी वोटिंग वार्ड-1 में दो बूथों बरोदा रोड स्थित पंचायती धर्मशाला, वार्ड-2 में दो बूथ स्टेट वेयर हाउस कार्यालय गोहाना, वार्ड-3 में दो बूथ देवीपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, वार्ड-4 में दो बूथ महमूदपुर रोड आरके हिंदू स्कूल, वार्ड-5 में दो बूथ राजकीय महाविद्यालय गोहाना, वार्ड-6 में दो बूथ पुराना बस स्टैंड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-7 में दो बूथ पुरानी अनाज मंडी स्थित पुराना बस स्टैंड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-8 में दो बूथ पुराना बस स्टैंड स्थित पुराना बस स्टैंड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-9 में दो बूथ सत्यानंद पब्लिक स्कूल, वार्ड-10 में दो बूथ मुखी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-11 व 12 में दो-दो बूथ महाबीर चौक स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-13 में दो बूथ जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-14 में दो बूथ आईटीआई भवन, वार्ड-15 में दो बूथ विश्वकर्मा चौक स्थित अग्रवाल हाई स्कूल, वार्ड-16 में दो बूथ हुडा सेक्टर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, वार्ड-17 में एक बूथ हुडा सेक्टर सामुदायिक भवन, वार्ड-18 व 19 में दो-दो बूथ हरियाणा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-20 में दो बूथ छोटूराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड-21 व 22 में दो-दो बूथ गीता विधा मंदिर तथा वार्ड-23 में दो बूथों पर जेकेआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
ये हैं आरक्षित वार्ड
- अनुसूचित जाति के लिए वार्ड नंबर 2, 3, 15 और 22 पर सर्वसम्मति
- अनुसूचित जाति (महिला) के लिए वार्ड नंबर 3, 15
- महिलाओं के लिए वार्ड संख्या 4, 8, 14, 17, 20, 21
- पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड नंबर 18, 19
किस वार्ड में कितने मतदाता
नगरपरिषद बनने के बाद वार्ड बंदी कराने पर वार्ड की संख्या 21 से बढ़कर 23 हो गई है। इन वार्डों में करीब 42819 मतदाता शमिल हैं। वार्ड-22 में सर्वसम्मति चुनाव होने पर 22 वार्डों में चुनाव होना हैं। जहां वार्ड-1 में 1639, वार्ड-2 में 1779, वार्ड-3 में 2080, वार्ड-4 में 1544, वार्ड-5 में 2011, वार्ड-6 में 1520, वार्ड-8 में 2031, वार्ड-9 में 2506, वार्ड-10 में 1842, वार्ड-11 में 1783, वार्ड-12 में 2343, वार्ड-13 में 2154, वार्ड-14 में 1517, वार्ड-15 में 1593, वार्ड-16 में 1665, वार्ड-18 में 1737, वार्ड-19 में 2377, वार्ड-20 में 1441, वार्ड-21 में 1902 और वार्ड-23 में 1719 मतदाता शामिल हैं।
क्या बोले एसडीएम
एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि चुनाव रविवार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके लिए अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। चुनाव में किसी भी आपत्तिजनक घटना से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। वोटों की गिनती बूथों पर ही होगी, लेकिन विजेता की घोषणा देवीलाल स्टेडियम में की जाएगी।