{"_id":"573375884f1c1ba130919cb7","slug":"sonipat-news-hindi-news-politics-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-5 में सबसे ज्यादा 12, 20 में महज दो ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-5 में सबसे ज्यादा 12, 20 में महज दो ने भरा नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 11 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
नामांकन जमा करवाते उम्मीदवार
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 मई को गोहाना नगर परिषद के होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समापन हुई। नामांकन के आखिरी दिन शहर के 23 वार्डों में 145 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन उपमंडलीय परिसर में जमा करवाएं। नामांकन के आखिरी 101 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाएं।
चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्था चुनाव के बाद अब 22 मई को नगर निकाय के चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में गोहाना नगर परिषद के भी चुनाव होने हैं। गोहाना नगर परिषद में 23 वार्डों में करीब 42819 मतदाता हैं। इस चुनाव के लिए पांच मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मंगलवार तक केवल 44 उम्मीदवारों ने ही अपने नामांकन जमा करवाएं थे, वहीं बुधवार को 101 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाए। नगर परिषद चुनाव के लिए आखिरी दिन तक 23 वार्डों के 145 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाए।
देर शाम तक चला नामांकन का सिलसिला
बुधवार को नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों की भीड़ उपमंडलीय परिसर में लगी रही। नामांकन जमा करवाने के लिए हर कोई उम्मीदवार अपने समर्थक को लेकर कार्यालय में जा रहा था। कार्यालय में अधिकतर उम्मीदवारों को देखकर एसडीएम को पुलिस का सहारा लेना पड़ा और एक-एक कर उम्मीदवारों को अंदर नामांकन के लिए भेजा गया। नामांकन जमा करने का सिलसिला देर शाम तक चला। अधिकारियों ने तीन बजे तक सभी उम्मीदवारों के नामांकन लिए और बाद में उन्हें अंदर बुलाकर नामांकन जमा करवाए।
विज्ञापन
प्रचार के साथ होगी उम्मीदवारों को बैठाने की प्रणाली शुरू
गोहाना नगर परिषद में 23 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं। कुल 145 में से केवल 23 पार्षद ही चुने जाएंगे। कई वार्डों में 10 से 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब चुनाव की प्रक्रिया वार्डों से शुरू होगी। इसके लिए हर कोई उम्मीदवार अपनी जीत के लिए एक-दूसरे उम्मीदवार को बैठाने की कोशिश करेंगे।
किस वार्ड से कितने उम्मीदवार
वार्ड-1 में 6 उम्मीदवार, वार्ड-2 में नौ उम्मीदवार, वार्ड-3 में पांच, वार्ड-4 में 10, वार्ड-5 में 12 उम्मीदवार, वार्ड-6 में पांच, वार्ड-7 से आठ, वार्ड-8 से सात, वार्ड-9 से आठ, वार्ड-10 से नौ उम्मीदवार, वार्ड-11 से पांच, वार्ड-12 से तीन, वार्ड-13 से 10, वार्ड-14 से पांच, वार्ड-15 से चार, वार्ड-16 से छह उम्मीदवार, वार्ड-17 से चार, वार्ड-18 से पांच, वार्ड-19 से छह, वार्ड-20 से दो उम्मीदवार, वार्ड-21 से पांच, वार्ड-22 से सात और वार्ड-23 से चार उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म भरा है।
क्या बोले एसडीएम
नगर परिषद के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि बुधवार तक कुल 145 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा करवाए हैं। आज निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 13 मई को दोपहर बाद तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।