फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, politics, burn

गोहाना और बरोदा हलके को 50-50 करोड़ देकर जाएं सीएम

Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, politics, burn
भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी व मौजूद विधायक जगबीर मलिक। - फोटो : bureau
भाजपा धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेसियों ने न केवल सरकार का पुतला फूंका, बल्कि 14 अगस्त को सीएम के गोहाना दौरे पर गोहाना और बरोदा हलके के विकास के लिए 50-50 करोड़ रुपये देने की मांग की। पुतला फूंकते समय विधायक अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

सुबह विधायक जगबीर मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता दीनबंधु छोटूराम चौक के नजदीक एकत्रित हुए भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले विधायक जगबीर सिंह मलिक ने पुराना बस स्टैंड स्थित धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। विधायक ने कहा कि भाजपा जातिवाद व धर्म का जहर घोल कर समाज को बांटने का काम कर रही है। जातपात के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दलित नेताओं के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। विधायक ने कहा कि भाजपा अपने चुनावी वायदों को भूल चुकी। भाजपा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने में नाकामयाब रही। चुनाव से पहले भाजपा नेता गरीब हितैषी होने का दम भरते थे लेकिन अब गरीबों को भूल चुके हैं। इस मौके पर जयनारायण गुप्ता, दुष्यंत लठवाल, अनिल निंबडिया, बंसी वाल्मीकि, पवन कुमारी सैनी, डॉ. दिलबाग खान, कृष्ण सैनी, अनिल सांगवान, आजाद दांगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed