{"_id":"5740b2214f1c1be71fac78fd","slug":"sonipat-news-hindi-news-local-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी और डीआईजी ने अधिकारियों की बैठक ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी और डीआईजी ने अधिकारियों की बैठक ली
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 22 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए डीसी केएम पांडुरंग व डीआईजी हरदीप सिंह दून।
- फोटो : bureau
नगर पालिका गन्नौर तथा नगर परिषद गोहाना के चुनाव को लेकर जिलाधीश एवं उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग और डीआईजी कम पुलिस अधीक्षक हरदीप दून ने शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने चुनाव के संदर्भ में विशेष दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारीगण तालमेल के साथ काम करें।
गन्नौर तथा गोहाना में आयोजित बैठकों को संबोधित करते हुए जिलाधीश के. मकरंद पांडुरंग ने कहा कि चुनाव में किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में ड्यूटी निभाएं।
डीआईजी कम पुलिस अधीक्षक हरदीप दून ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी अधिकारीगण ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही एवं गड़बड़ करने वाले अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी मनीषा शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार हरिओम अत्री, पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक भारती डबास, एक्सईएन विकास कुमार, एक्सईएन एसके दहिया, नगर पालिका सचिव रविंद्र कुहाड़ आदि मौजूद रहे।