फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, jat andolan, disease

धरने पर बैठे अनशनकारी की तबियत बिगड़ी, सांस में तकलीफ और ब्लडप्रेशर बढ़ा

Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, jat andolan, disease
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती अनशनकारी। - फोटो : bureau
आठ दिन से लघु सचिवालय पार्क में चल रहे जाट न्याय धरने पर भूख हड़ताल पर बैठे एक बुजुर्ग सुखबीर फौजी (55) निवासी शाहपुर तुर्क की रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों को ब्लड प्रेशर ज्यादा मिला। अनशनकारी की तबीयत बिगड़ने की सूचना से प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन के आला अधिकारी सिविल अस्पताल से पल-पल की रिपोर्ट लेते रहे। हालांकि बुजुर्ग की हालत स्थिर है। वहीं, प्रशासन अनशन पर बैठे तीन बुजुर्गों हवासिंह दहिया, धर्मसिंह व जयसिंह ठेकेदार के स्वास्थ्य की भी जांच करवाने की तैयार कर रहा है। बता दें कि 5 जून से लघु सचिवालय के बाहर जाट समुदाय का धरना शुरू हुआ था। तीन दिन बाद हवासिंह दहिया, धर्मसिंह व जयसिंह ठेकेदार अनशन पर बैठ गए थे। जबकि अगले दिन सुखबीर फौजी भी अनशन पर बैठ गए, जिनकी तबियत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed