फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, dgp, seminar

मैं प्रकृति के कानून में विश्वास रखता हूं, वक्त की मार से सबसे बड़ी होती है

Sun, 15 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 15 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, dgp, seminar
कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : bureau
किसी भी निर्दोष को पुलिस परेशान नहीं करेगी। अगर कोई अपराधी है तो पंचायत प्रतिनिधि खुद उसे पुलिस के हवाले करें। जिस भी पंचायत से 6 महीने में कोई भी मामला थाने नहीं गया तो उसे सम्मानित किया जाएगा। मैं प्रकृति के कानून में विश्वास रखता हूं। वक्त की मार किसी भी तरह की मार से बड़ी होती है। यह बात डीजीपी केपी सिंह ने कही। वह ऋषिकुल विद्यापीठ में पंचायती राज में पुलिस की भूमिका विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन देने के साथ ही उनका सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि अपनी आत्मरक्षा या किसी अन्य की रक्षा में अगर आपसे किसी का कत्ल भी हो जाता है तो वो भी अपराध नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस वालों को कहता था मामा: आईजी राव
आईजी सीआईडी अनिल राव ने कहा कि एक पुलिस कर्मी के ऊपर कई तरह की जिम्मेदारी होती है, लेकिन हमें पता नहीं चलता। इस पेशे में आने से पहले मैं भी पुलिसकर्मियों को मामा कह देता था, लेकिन इस पेशे में आने के बाद पुलिसकर्मियों का दर्द पता चला। राव ने कहा कि आप लोग सिर्फ इनकी अच्छे काम पर तारीफ ही कर दिया करो, बस उसी में हम लोग खुश हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें कहा जाता है कि पुलिसकर्मी कम हैं, लेकिन हम कहते हैं कि आप लोग हमारा साथ दें तो हमें कोई कम नहीं आंक सकेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत व पुलिस दो मार्गीय संचार है और दोनों ही ओर से सकारात्मक क्रियाशील भूमिका की जरूरत है। राव ने पंचायतों को आगाह किया कि कुछ शक्तियां अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति के लिए समाज को बांटना चाहती है, जिन्हें पहचानना होगा।
विज्ञापन


ये बोले नेता

पंचायत और पुलिस को मिलकर आगे बढ़ना होगा : कविता जैन
केबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि पंचायत व पुलिस दोनों को नैतिकता के साथ समाज के प्रति  अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि यद्यपि पुलिस और पंचायत दोनों की अलग-अलग कार्यप्रणाली है, लेकिन ध्येय समान है कि किस  प्रकार से समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द बना रहे ताकि विकास को और गति  प्रदान की जा सके। कविता जैन ने कहा कि पुलिस और पंचायत दोनों ही व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग है, दोनों के तालमेल के साथ काम करके समाज को आगे ले  जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारा कार्य पुलिस व सरकार नहीं कर सकती : रमेश कौशिक
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए वहां पर सद्भावना की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि सारा काम पुलिस अथवा सरकार नहीं कर सकती, इसके लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता होती है। कौशिक ने कहा कि पुलिस व पंचायत को मिलकर समाज की भलाई के लिए काम करना होगा। रमेश कौशिक ने कहा कि पंचायत के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से कमियों और समस्याओं का पता चल जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती।

राजीव जैन ने कहा कि छवि सुधारे पुलिस
अपने भाषण के दौरान प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव जैन ने स्पष्ट कहा कि पुलिस को अपनी छवि सुधारने की जरूरत है। क्योंकि जब भी कोई फरियादी कोई शिकायत लेकर आता है तो वो सीधे एसपी को फोन करने के लिए कहता है। आईओ और थाना प्रभारी को फोन करने की बात पर फरियादी इंकार कर देते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों के बीच पुलिस की छवि काफी धूमिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस रस्सी का सांप और सांप का रस्सी बनाने में माहिर है।

जांगड़ा ने कहा, जातपात छोड़कर हिंदुस्तानी बनो
हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि हिंदुस्तान में एक ही जाति और धर्म है। वह है हिंदुस्तानी। उन्होंने कहा कि सद्भावना से ही समरसता बढ़ती है और इस संबंध में उन्होंने भीमराव अंबेडकर के कथन को दोहराते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के बिना स्वतंत्रता अधूरी है। इस मौके पर उपपुलिस महानिरीक्षक हरदीप सिंह दून ने जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने, डीसी केएम पांडुरंग ने कानून पालन करने की भावना विकसित करने का आह्वान किया। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर रणवीर सिंह ने पंचायत और पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी सिंह ने भी उपरोक्त विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललित बतरा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नांदल, जिला परिषद की चेयरपर्सन मीना, अनिल झरोंठी, रोहतक के रेंज संजय कुमार, करनाल रेंज के आईजी सुभाष यादव, राम स्नेही, संजय सिंगला, अशोक खत्री आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


सीएम ने कहा है 3 हजार एक्स सर्विसमेन करेंगे पुलिस की सहायता : डीजीपी
कार्यक्रम के उपरांत संक्षिप्त पत्रकारवार्ता के दौरान डीजीपी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि प्रदेश भर में 3 हजार पूर्व सैनिकों को पुलिस की सहायता का काम दिया जाएगा। सोनीपत में दिन-प्रतिदिन बढ़ते अपराधों के विषय में डीजीपी ने कहा कि क्राइम फ्री के लिए पुलिस काम कर रही है। विश्वास बहाली के लिए जरूरी है कि लोगों के बीच संवाद हो। हर पुलिस अधिकारी के दरवाजे खुले हैं कोई भी मदद ले सकता है। कार्यक्रम के दौरान ही राई थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में डीजीपी ने कहा कि सोनीपत पुलिस इस मामले को सॉल्व करेगी। पानीपत में ट्रेन में बम विस्फोट के मामले में डीजीपी ने मौके पर पहुंचकर जांच करने की बात कही। प्रकाश सिंह कमेटी मामले में डीजीपी ने कहा कि रिपोर्ट नहीं मिली, रिपोर्ट पढने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया दे पाएंगे।


रिटायर्ड कर्नल ने स्टेज पर चढ़कर पुलिस को सुनाई खरी-खोटी
कार्यक्रम के दौरान पंचम नगर निवासी रिटायर्ड कर्नल आरपीएस दहिया ने डीजीपी से निवेदन कर स्टेज पर बोलने का मौका पाया था। स्टेज पर चढ़ने के बाद आरपीएस दहिया ने पुलिसकर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। दहिया ने कहा कि उन्होंने देश के लिए कई लड़ाई लड़ी थी, लेकिन अब अपने हक की लड़ाई लड़नी मुश्किल हो रही है। दहिया के अनुसार उनकी पत्नी के इलाज के लिए उन्होंने मकान का लोन कराने की कोशिश की थी। उसकी बेटी ने लोन कराने की एवज में मकान अपने नाम करा लिया था। उसे केवल 5 लाख रुपये ही मिल पाए थे। उसके बाद से हाईकोर्ट में भी केस चल रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पिछले दिनों उसकी बेटी ने बदमाशों को भेजकर घर में तोड़फोड़ करा दी। उसका 15 साल का रिकॉर्ड जला दिया, लेकिन इस मामले में पुलिस ने एक एफआईआर भी दर्ज नहीं की है। दहिया के स्टेज से उतरने के तुरंत बाद ही डीआईजी एचएस दून ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि दो दिन पहले ही दहिया उनसे मिले थे और उन्होंने जल्द से जल्द मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया था और आज भी ये ही कह रहे हैं कि जल्द से जल्द जांच करवाकर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed