फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, chana dal

अगले तीन रविवार को प्रत्येक डिपो पर मिलेगी चना दाल

Wed, 25 May 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 25 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, chana dal
अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए डीसी केएम पांडुरंग - फोटो : bureau
उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग चंडीगढ़ से छह मास की जनवरी से जून 2016 तक की चना दाल एलोकेशन ढाई किलो प्रति मास की दर से प्राप्त हुई है। इस मास में प्रत्येक बीपीएल व एएवाई राशन कार्डधारक को छह मास की 15 किलो चना दाल 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से डिपोधारक के माध्यम से वितरण की जाएगी। इसके लिए अगले तीन रविवार लगातार डिपो होल्डर दाल का वितरण करेंगे। वे मंगलवार सांय लघु सचिवालय में खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों की मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन भी उपभोक्ताओं के लिए दाल-रोटी योजना के तहत दाल की सप्लाई पहुंची है। पीले और गुलाबी कार्ड धारकों को यह दाल समय पर मिलनी चाहिए। इसके लिए सभी उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में दाल वितरण की निगरानी रखेंगे। इसके साथ ही अगर कोई भी डिपो होल्डर इसमें गड़बड़ी करते पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी गांवों के सरपंच, पंच और नंबरदार तथा शहर के पार्षदों से भी अपील कि गई है कि वह चना दाल का वितरण अपनी देखरेख में कार्डधारकों को करवाएं ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो पाए। कोई भी शिकायत होने पर डीएफएससी कार्यालय के कंट्रोल रूम 0130-2242428 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में प्रत्येक कार्यदिवस पर 1 जून से 60 रुपये किलो बिकेगी चना दाल
उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि दाल की बढ़ी कीमतों के मद्देनजर आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लघु सचिवालय में दाल बिक्री के लिए स्पेशल काउंटर खोला गया है। इस काउंटर पर एक जून से प्रत्येक कार्यदिवस को प्रात: 9 से सांय 5 बजे तक चना दाल की बिक्री की जाएगी। वे खाद्य एवं पूर्ति, मार्केट कमेटी और जिला में दाल प्रोसेस करने वाली सभी 36 कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दाल की बढ़ी कीमतों के मद्देनजर सरकार की तरफ से नियंत्रण मूल्य में दाल की बिक्री के आदेश दिए गए हैं। इन्हीं आदेशों की पालना करते हुए लघु सचिवालय में दाल बिक्री के लिए स्पेशल काउंटर खोला गया है। उन्होंने बताया कि सभी दाल प्रोसेस कंपनियां यहां उपभोक्ताओं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम में दाल की सप्लाई करेंगी। इसके बाद खाद्य एवं पूर्ति विभाग के तीन कर्मचारियों की यहां पर स्थाई तौर पर नियुक्ति की गई है। यह कर्मचारी प्रत्येक कार्यदिवस में प्रात: 9 से सांय 5 बजे तक यहां दाल की बिक्री करेंगे। इसके लिए एक-एक किलोग्राम की पैकिंग उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed