फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, accident, CRIME

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया दूध का कैंटर, चालक की मौत

Fri, 15 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 15 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, accident, CRIME
मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : bureau
 जीटी रोड पर डिवाइन सिटी के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में दूध के कैंटर की टक्कर होने से कैंटर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को सोनीपत के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लड़सौली निवासी कैंटर चालक पवन अपने कैंटर को लेकर दिल्ली से पानीपत की तरफ जा रहा था। जब वह डिवाइन सिटी के पास एक ढाबे के समाने पहुंचा तो उसका संतुलन बिगड़ने से कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने कैंटर चालक को बड़ी मुश्किल से क्षतिग्रस्त कैंटर से बाहर निकालकर इलाज के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। जीटी रोड़ चौकी प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


एंबुलेंस पर नही मिला चालक, लोगों ने जताया रोष
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि जिस समय हादसा हुआ उस समय मौके पर सोनीपत के एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस खड़ी हुई थी। हादसे के बाद लोगों ने उसके चालक की तलाश की लेकिन उसका पता नही लगा। भाविप के पदाधिकारी एंव प्रत्यक्षदर्शी योगेश कौशिक ने बताया कि उन्होंने मजबूरी में गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से एंबुलेंस मंगवानी पड़ी। जबकि यह एंबुलेंस घटनास्थल के सामने खड़ी थी। हादसे के बाद उसके चालक की तलाश की लेकिन उसका कही पता नहीं चला। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि जिस अस्पताल की यह एंबुलेंस केवल अस्पताल के मशहूरी के लिए जीटी रोड के किनारे खड़ी होती है। इन्हें किसी हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने में कोई सरोकार नहीं होता। इस बारे में काफी समय बाद मौके पर पहुंचे चालक ने नाम न बताते हुए कहा कि वे गाड़ी से संबधित एक मामले में सोनीपत कार्यालय गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed