{"_id":"6ad296cfa64c59bb250aa692","slug":"sonipat-news-haryana-news-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162499-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निपुण हरियाणा मिशन से 323 शिक्षकों को दिया जाएगा एफएलएन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निपुण हरियाणा मिशन से 323 शिक्षकों को दिया जाएगा एफएलएन प्रशिक्षण
Sat, 17 Oct 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। सोनीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुर में छह दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। इसका उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना है।
निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंड के 323 शिक्षकों को आठ बैचों में चार चरणों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रथम चरण में दो बैच पूरे हो चुके हैं। प्रशिक्षण में शिक्षकों को गतिविधि आधारित और विद्यार्थी केंद्रित शिक्षण विधियों की जानकारी दी जा रही है।
इसमें शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करने पर जोर है। बीईओ सुरजीत सिंह ने मार्गदर्शन किया। बीआरसी आजाद सिंह दहिया इसका समन्वय कर रहे हैं। प्राचार्य अनीता कटारिया ने बताया कि शिविर का लक्ष्य विद्यार्थियों के पढ़ने, लिखने और गणितीय कौशल को मजबूत बनाना है।