फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Mixed seeds sold to farmers, paddy half ripe, half raw

सोनीपत: किसानों को बेचा मिक्स्ड बीज, धान आधा पका, आधा है कच्चा, छह माह की मेहनत पर संकट के बादल

Thu, 05 Oct 2023 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 01:20 AM IST
सार

किसान कृषि विभाग कार्यालय में शिकायत के बाद अब उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। किसानों की छह माह की मेहनत पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

विज्ञापन
Sonipat: Mixed seeds sold to farmers, paddy half ripe, half raw
सोनीपत के कृषि विभाग कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में बीज कंपनी की गड़बड़ी की वजह से किसानों की छह माह की मेहनत पर संकट खड़ा हो गया है। गांव मोहाना और नैना ततारपुर में किसानों को मिक्स्ड बीज बेच दिया। इससे आधी फसल अब पककर तैयार हो गई है तो आधी अभी बालियां ही आई हैं। ऐसे में पकी हुई फसल की कटाई नहीं होने सकेगी। इतना ही नहीं पौधों की वृद्धि में भी अंतर है। किसानों ने मेहनत बर्बाद होते देख कृषि विभाग के साथ-साथ सीएम विंडो पर शिकायत दी है। साथ ही अब किसान उपभोक्ता फोरम का भी दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन


गांव मोहाना और नैना ततारपुर के किसानों ने बीज कंपनी पर दो किस्म का मिक्स करके बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने मोहाना गांव स्थित बीज केंद्र से कंपनी का पूसा-1718 किस्म का बीज खरीदा था। अब उनकी आधी फसल पक चुकी है, जबकि आधी कच्ची है।
विज्ञापन


खेत में अलग-अलग किस्म के धान के पौधे दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर किसानों ने कृषि विभाग को दी शिकायत दी। शिकायत पर कृषि विभाग ने एसडीओ की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर खेतों का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट भी किसानों को सौंप दी गई है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद किसान अब उपभोक्ता अदालत में बीज कंपनी व विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। किसानों ने सरकार से भी मांग कि उन्हें मुआवजा दिलवाया जाए।

गांव मोहाना के किसान आनंद का कहना है कि उन्होंने चार किलोग्राम बीज से दो एकड़ भूमि में धान उगाया था। अब जब फसल कटाई का समय आया तो खेत में दो तरह का धान उगा है। वहीं गांव नैना ततारपुर के रणधीर ने बताया कि उन्होंने 15 एकड़ में धान की फसल उगाई है।

खेत में दो किस्म का धान उगा है। एक किस्म का पौधा छोटा है और उस पर धान पक चुका है। दूसरी किस्म लंबी और उसके पौधे हरे हैं। उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। गांव मोहाना के सतपाल के एक एकड़ में भी धान की फसल में इसी तरह की परेशानी हुई है।


किसानों की शिकायत मिली थी। खेत में उगाया गया बीज मिक्सर होने के कारण किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है। इस संबंध में टीम का गठन करके निरीक्षण करवाया गया है। किसानों का आह्वान किया गया है कि वह जब भी कोई बीज, कीटनाशक या खाद खरीदते हैं तो पक्का बिल लें, ताकि कोई नुकसान होता है तो कार्रवाई की जा सके। -डॉ. पवन शर्मा, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed